बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों काफी आलोचना झेल रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने चर्चित #MeToo अभियान के तहत नाना पाटेकर पर साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैं। तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर की काफी आलोचना हो रही है। हाल ही में उन्हें उनकी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' से भी अलग होना पड़ा है। इस बीच 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' के मेकर्स ने नाना पाटेकर को औपचारिक तौर पर इस फिल्म से अलग नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह मामला शांत होने के लिए ऐसा किया जा रहा है। खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' के मेकर्स ने फिल्म को सुरक्षित रूप से रिलीज कराने के लिए नाना के फिल्म में न होने की खबरें फैलाई हैं, लेकिन सच्चाई काफी चौंकाने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बताया यह भी जा रहा है कि 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर के किरदार या फिर सीन को काटना मेकर्स के लिए मुश्किल लग रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण फिल्म की कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमना है। मेकर्स के अनुसार 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर के जोधपुर में किए गए सभी दृश्य को फिल्म में दिखाया जाएगा। वहीं अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि नाना पाटेकर बचे हुए दृश्यों के लिए शूटिंग पूरी करेंगे, जो विवाद के चलते बीच में ही अधूरे रह गए या फिर नहीं।
4 of 5
दूसरी ओर 'हाउसफुल 4' के साथ एक और विवाद यह है कि इस फिल्म का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद खान भी यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। #MeToo अभियान के तहत साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसके चलके मेकर्स ने फिल्म निर्देशित करने के लिए फरहाद सामजी को बोर्ड में शामिल किया है। फरहाद ने ही इससे पहले पहले 'हाउसफुल 3' का निर्देशन किया था।
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बीते दिनों #MeToo कैंपेन के जरिए मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां तनुश्री के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।