फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महिलाओं ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'पूरे टाइम करता रहा प्राइवेट पार्ट की बातें फिर..'

Fri, 12 Oct 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sajid khan
#MeToo के शुरू होते ही बॉलीवुड के कई फिल्म मेकर्स और एक्टर यौन शोषण के आरोप में फंसते नजर आ रहे हैं । बॉलीवुड में #MeToo को शुरू करने का पूरा क्रेडिट तनुश्री दत्ता को जाता है । उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ फिल्म के सेट पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन

2 of 8
sajid khan
इसी कड़ी में जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय फिल्म मेकर साजिद खान पर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगाए । इसके बाद अब दो एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट सामने आई हैं जिन्होंने बताया कि साजिद खान ने उन्हें कई महीनों तक सेक्सुअली और मेंटली हैरास किया है । 
विज्ञापन

3 of 8
sajid khan
रैचल ने साल 2014  में फिल्म 'उंगली' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर बताया कि जब वो पहली बार साजिद खान से मिली थीं तो उन्होंने कपड़े उतारने के लिए कहा था । उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम्हारे ऊपर पूरा विश्वास है सलोनी चोपड़ा। मुझे 'हमशकल्स' के लिए मेरी एजेंसी ने साजिद खान से मिलने के लिए कहा था।'

4 of 8
sajid khan
'एजेंसी ने जब मुझसे साजिद से मिलने के लिए कहा, उसी के 5 मिनट के अंदर साजिद का कॉल आ गया और उन्होंने मिलने के लिए इस्कॉन जुहू के सामने वाले घर पर बुलाया। मैंने कहा भी कि मैं घर पर मिलने में कंफर्टेबल नहीं हूं। उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मैं अपनी मां के साथ रहता हूं और वो भी वहीं रहेंगी।'
विज्ञापन

5 of 8
sajid khan
'घर पहुंचने पर उनकी मेड ने मुझे ड्रॉइंग रूम से बेड रूम में भेज दिया। उस समय मैंने सफेद टॉप और ब्लू जीन्स पहनी थी लेकिन जिस तरह साजिद मुझे देख रहे थे ऐसा लगा कि मैं बिना कपड़ों के खड़ी हूं । साजिद एक्सरसाइज कर रहे थे ।इसके बाद वो मेरे पास आए और ब्रेस्ट के बारे में बात करने लगे।'
विज्ञापन

6 of 8
sajid khan
साजिद यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने रैचल से कपड़े उतारने तक को कह दिया। साजिद ने कहा कि फिल्म में हीरोइन को बिकिनी पहननी है। इसलिए अपने कपड़े उतारकर दिखाओ । हालांकि रैचल ने साजिद की ये डिमांड नहीं मानी। बता दें कि सलोनी ने भी साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
sajid khan
सलोनी ने बताया कि वो इंटरव्यू देने के लिए साजिद के पास गई थीं । उन्होंने कई उल्टे-पुल्टे सवाल किए । जैसे आप मास्टबेट करती हैं या नहीं और अगर करती हैं तो दिन में कितनी बार करती हैं? इसके बाद साजिद उनसे ऐसे ही सवाल करते रहे लेकिन आखिरकार उन्हें ये जॉब मिल गई। जॉब के दौरान भी साजिद रात में कॉल कर उन्हें परेशान करते थे ।
विज्ञापन

8 of 8
sajid khan
वहीं बात की जाए जानी-मानी जर्नलिस्ट करिश्मा की तो उन्होंने बताया कि जब वह साजिद का इंटरव्यू लेने गई थीं तो वो पूरे समय अपने प्राइवेट पार्ट की बातें करते रहे । इसके बाद उन्होंने मेरे सामने ही अपनी पैंट उतार दी। उन्होंने मुझे जबरन किस करना चाहा लेकिन मैंने उनको धक्का मारा और वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें