तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद #MeToo अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है। तनुश्री के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने #MeToo पर चुप्पी तोड़ी तो कई अभिनेत्रियों ने महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यव्हार का विरोध जताया। इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने तनुश्री का समर्थन किया है। साथ ही कल्कि का कहना है कि वह खुद भी इस तरह की चीजों का सामना कर चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Kalki Kochline
अभिनेत्री कल्कि केकलां का कहना है कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न होता है और उन्हें अपना मुंह बंद करने के लिए धमकियां दी जाती हैं। अब महिलाएं अपने डर को खत्म करना चाहती हैं। इस आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि क्या हो सकता है और क्या नहीं। साथ ही कल्कि का कहना है कि महिलाएं जो बोल रही हैं वह सच है अपने साथ हुए व्यवहार की वजह से वह मानसिक तनाव भी झेल रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कल्कि कोएचलिन
- फोटो : Twitter
कल्कि का कहना है उत्पीड़न के कंकाल कोठरी से बाहर आने शुरु हो गए हैं। अब महिलाएं अब साथ हुए हादसों के बारे में बात करने पर शर्मिंदा नहीं है। मीटू आंदोलन ने लोगों को रास्ता दिया है। बता दें कि कल्कि ने कुछ साल पहले ही #MeToo अभियान पर अपनी जिंदगी का सच सबके सामने रखा था। उनका कहना है कि वह बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। उन्हें इस लड़ाई में बहुत कुछ झेलना पड़ा।
4 of 5
kalki
बता दें कि कुछ दिन पहले कल्कि ने #MeToo अभियान को लेकर बयान दिया था। कल्कि ने कहा था कि अभियान लोगों के लिए एक क्षति है। मेरे कई सारे प्रोजेक्ट इस अभियान के तहत रुके हुए हैं। लेकिन कुछ चीजों को सुधारा नहीं गया तो देर हो जाएगी ।
साथ ही कल्कि का यह भी कहना था कि मेरे करीबी दोस्त अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी पर भी इस अभियान के तहत कई आरोप लगे हैं। कल्कि का कहना था कि अगर कोई आरोपी है तो उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए।