फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों से विकास बहल बरी, #metoo में नाम आने पर दिखा था बड़ा साइड इफेक्ट

Sat, 01 Jun 2019 04:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Bahl - फोटो : file photo
'क्वीन' फिल्म से सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने वाले डायरेक्टर विकास बहल (Vikas Bahl) पर #MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लगा था। विकास पर यह आरोप उनके साथ काम करने वाली महिला ने लगाए थे। जिस वक्त विकास पर यह आरोप लगा था वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) की शूटिंग में बिजी थे। मामला दर्ज होते ही विकास को फिल्म से दूर कर दिया गया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विकास बहल को इन आरोपों से बरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
विकास बहल - फोटो : file photo
दरअसल, विकास बहल (Vikas Bahl) पर यौन शोषण का आरोप 'फैंटम फिल्म्स' में काम करने वाली महिला ने लगाया था। महिला ने साल 2015 में 'फैंटम फिल्म्स' के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला सामने आते ही उस वक्त कंगना रनौत ने भी महिला का सपोर्ट किया था। कंगना ने कहा था- 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम 'क्वीन' की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे।'
विज्ञापन

3 of 5
विकास बहल - फोटो : file photo
फिल्म 'क्वीन' की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था। आरोपों के बाद विकास को 'सुपर 30' फिल्म से दूर कर दिया गया था। जिसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम डायरेक्टर अनुराग कश्यप देख रहे हैं। फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस वजह से इसकी रिलीज में भी देरी हुई। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक विकास बहल को क्लीन चिट मिल गई है। खबरों की मानें तो रिलाइंस एंटरटेनमेंट ने विकास पर लगे आरोपों की जांच-पड़ताल की। इसके बाद विकास को इन आरोपों से बरी कर दिया गया। 

4 of 5
super 30 - फोटो : file photo
प्रोडक्शन हाउस के सीईओ शिबाशीश सरकार ने कंफर्म किया कि विकास को 'सुपर 30' फिल्म के निर्देशक के तौर पर पूरा श्रेय दिया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी लेकिन अब 12 जुलाई रिलीज डेट कही जा रही है। हालांकि अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा 'सिलसिला प्यार का' और फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में दिख चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसे पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें