फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यौन शोषण में फंसे टीवी एक्टर रोहित रॉय, महिला बोली- मुझे किस करने की कोशिश करते थे

Wed, 10 Oct 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit roy
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक Metoo की बयार चल पड़ी है। एक दिन भी ऐसा नहीं होता जब किसी नए सेलिब्रिटी का नाम सेक्शुअल हैरेसमेंट में सामने नहीं आता हो। Metoo में अब नाम आया है टीवी-फिल्म एक्टर रोहित रॉय का। रोहित पर एक महिला ने जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रोहित 16 साल की उम्र से उसे परेशान किया करता था। साथ ही गंदे संदेश भी भेजा करता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rohit roy
महिला ने बताया रोहित रॉय ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी की और मुझे किस करने की कोशिश की और उस वक्त उनकी पत्नी बगल वाले कमरे में हुआ करती थी। महिला ने ये सारी बातें पत्रकार के साथ साझा की हैं। महिला ने बताया कि मुझे स्कूल में नौकरी मिल रही थी लेकिन उसने मुझे अपने ऑफिस में काम करने के लिए बुलाया लेकिन अच्छा हुआ मैं कभी गई नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
rohit roy
हालांकि अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को रोहित रॉय ने सिरे से खारिज किया है। मामले में रोहित ने कहा है- मैं वह शख्स ही नहीं हूं, जिसके बारे में यह महिला बात कर रही है.. मैंने अपना अकाउंट पूरी तरह चैक किया है, मैंने कभी किसी को कोई गंदे संदेश नहीं भेजे लेकिन मैं यह जरूर जानना चाहूंगा कि वह इंसान कौन है? आपको पता चले तो मुझे भी बताएं।



 

4 of 5
nana, tanushree
बता दें इससे पहले तारा शो की प्रोड्यूसर ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया। आलोक नाथ पर लगे इस आरोप के बाद कई नाम सामने आए। वहीं दूसरी तरफ राज्य महिला आयोग ने नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता मामले में दखल दिया है। आयोग ने अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समीर सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग को नोटिस भेजा है। इन्हें 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। सिंटा और पुलिस से भी मामले में सफाई मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
metoo
कैलाश खेर, विकास बहल, तन्मय भट्ट, गुरसिमरन खंभा, आलोक नाथ जैसी शख्सियत पर ऐसे आरोप से सारा फिल्म जगत सकते में है। आगे देखना है कि ये कैंपेन कितने दिनों तक चलेगा और कितने लोगों के राज खुलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें