फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#metoo पर मजनू की लैला बोलीं, शुक्र है मैं बॉलीवुड में सही समय पर आई

Fri, 26 Oct 2018 01:49 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tripti dimri - फोटो : File Photo
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय मीटू मूवमेंट पूरे चरम पर चल रहा है, जिस कारण एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इन बड़े-बड़े खुलासों के कारण जहां गंदी सोच वाले लोगों के चेहरे जमाने के सामने आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी सफाई हो रही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि तनुश्री दत्ता के द्वारा शुरू किए गए मीटू मूवमेंट से उन एक्ट्रेस को अपनी कहानी कहने की शक्ति मिल रही है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में भयानक दर्द झेला है। इसके साथ-साथ इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस को एक साफ सुथरा माहौल भी मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
तृप्ति डिमरी - फोटो : instagram
'लैला मजनू' फिल्म की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने भी इस बात की खुशी जताई है कि वो ऐसे समय में आई है, जब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सबसे सकारात्मक बदलाव से गुजर रही है। तृप्ति ने कहा, ‘शुरूआत से लेकर अब तक जितने भी नाम सामने आए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। कुछ लोगों के नाम सुनकर तो मैं खुद दंग रह गई क्योंकि हमने कभी सोचा ही नहीं था कि ये लोग भी ऐसा कुछ कर सकते हैं। मैं यही कहना चाहती हूं कि मैं बॉलीवुड में एकदम सही समय पर आई हूं। आज इंडस्ट्री बड़े बदलाव से गुजर रही है, जो मेरी जैसी बाहर से आने वाली अभिनेत्रियों के लिए खुशी की बात है।’ 
विज्ञापन

3 of 4
तृप्ति डिमरी - फोटो : instagram
तृप्ति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘जब मैं काम करने के लिए मुंबई आई थी तो मेरे मन में काफी डर था। मैंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में काफी कुछ सुना था, जिस कारण मुझे ऐसा लगता था कि शायद मुझे भी ऐसी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ेगा। हालांकि मेरी मुलाकात इम्तियाज सर से हुई, जिन्होंने मुझसे बहुत ही अच्छा व्यवहार किया। लैला मजनू के समय मुझे समझ आया कि यहां अच्छे लोग भी होते हैं। मैं अपने आप को बहुत की खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने इम्तियाज सर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।’ 
विज्ञापन

4 of 4
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta gram
जब तृप्ति से पूछा गया कि उनके अनुसार #मीटू का भविष्य क्या है? उन्होंने कहा, ‘देखिए इस मूवमेंट की वजह से ऐसे लोगों के मन में एक डर तो बैठा है, जो महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं। अब वो किसी लड़की के साथ गंदी हरकत करने से पहले सौ बार सोचेंगे। इसके साथ-साथ महिलाओं को भी हिम्मत मिली है कि वो अपने साथ हुई बदतमीजी को जमाने के सामने बिना डर के कह सकती हैं। यह लड़ाई अभी काफी आगे जानी है और हम सबको मिलकर इसे सफल बनाना है।’ तृप्ति ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कहा कि उन्हें 'लैला मजनू' की वजह से काफी तारीफें मिल रही हैं। न केवल आम लोग बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें एक होनहार एक्ट्रेस के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें