क्रिसमस आते ही बॉलीवुड सितारों ने अपने अपने काम पर ब्रेक लगाते हुए जश्न मनाने का मन बना लिया। ऐसे में सितारों ने अपने फैंस को क्रिसमस विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। साल 2017 वरुण धवन के लिए बेहद खास रहा है, इसलिए इस क्रिसमस 'जुड़वा-2' के इस स्टार ने मुंबई के गरीब बच्चों का सांता क्लॉज़ बनकर उनके साथ अपनी खुशियां बांटने का फैसला किया है।
पढ़ें-'साहो' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू, 'बाहुबली' के साथ ऐसे सीन करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
कैटरीना के फैंस शायद ही इस बात से अनजान होंगे कि आजकल उनकी दोस्ती आलिया भट्ट के साथ परवान चढ़ रही है। दोनों अभिनेत्रियां न सिर्फ जिम में एक साथ पसीना बहाते देखीं जाती हैं बल्कि पार्टीज में भी एक साथ मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं। आलिया भट्ट ने कैटरीना के साथ अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस विश किया।
विज्ञापन
3 of 5
bipasha basu
क्रिसमस दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करने का एक अच्छा मौका होता है। बिपाशा बसु भी इस मौके का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो शेयर की है।
4 of 5
salman khan
सलमान खान और कैटरीना कैफ के लिए ये क्रिसमस बेहद खास रहा है। उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सलमान खान ने फैंस को अपनी इस फोटो के साथ क्रिसमस विश किया।
फरहान अख्तर इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो सांता बनते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फोटो फिल्टर ऐप का इस्तेमाल करते हुए फरहान ने अपनी इस फोटो को एडिट किया हुआ है।