फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHKB Collection Day 8: दर्शकों के लिए तरस रही 'मेरे हसबैंड की बीवी', आठवें दिन फिल्म की की महज इतनी कमाई

Fri, 28 Feb 2025 11:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

MHKB Collection: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की आज की कमाई सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं आठवें दिन का कलेक्शन...
विज्ञापन
1 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम
'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बीते दिन यानी गुरुवार को ही अपना एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। वहीं, अब यह अपने दूसरे हफ्ते में है। वहीं, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
आज की कमाई
 
विज्ञापन

2 of 5
'मेरे हसबैंड की बीवी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मेरे हसबैंड की बीवी'
'मेरे हसबैंड की बीवी' का आज सिनेमाघरों में आठवां दिन था। हालांकि, आज भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं आया, बल्कि फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आकड़ों के अनुसार, दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने 30 लाख रुपये की कमाई की, जो बीते दिन की कमाई के आंकड़ों से भी कम है।
विज्ञापन

3 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 45 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज की कमाई के साथ अब 'मेरे हसबैंड की बीवी' का कुल कलेक्शन 7.10 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दूसरे हफ्ते में भी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक पार नहीं कर पा रही है। यह फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
Crazxy Collection Day 1: क्रिटिक्स ने सराहा पर कमाई में कमजोर रही 'क्रेजी', नहीं तोड़ पाई 'तुम्बाड़' का रिकॉर्ड

4 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम
वीकएंड पर फिर टिकीं उम्मीदें
इस फिल्म का निर्देशन मुस्सर अजीज ने किया है। फिल्म को कई समीक्षकों ने भी काफी सराहा, लेकिन दर्शकों पर यह फिल्म अपना जादू चलाने में अब तक पूरी तरह नाकाम रही है। यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में 6.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। वहीं, अब इस वीकएंड से फिल्म को उम्मीद है कि शायद इसकी कमाई में उछाल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन
फिल्म      बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये)
सिंघम अगेन 247.85 
द लेडी किलर .01
कुत्ते       4.65
एक विलेन रिटर्न्स 41.69
संदीप और पिंकी फरार 0.35

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें