सिलसिला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'सिलसिला' का थीम सॉन्ग तैयार किया
पंडित शिवकुमार शर्मा ने 'सिलसिला' फिल्म के थीम सॉन्ग का संगीत भी तैयार किया। 1981 में आई इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री जया बच्चन और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हरिप्रसाद चौरसिया और शिवकुमार शर्मा की जोड़ी ने इस फिल्म को बैकग्राउंड स्कोर प्रदान किया। इस फिल्म के 'ये कहां आ गए हम', 'देखा एक ख्वाब', 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने काफी हिट हुए।