सलमान की जिंदगी में कई हिरोइनें आईं, लेकिन ऐश्वर्या के आने के बाद उनकी जिंदगी में एक अलग ही बदलाव आया। सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी रुपहले पर्दे से बाहर जबरदस्त प्रेम कहानियों में से एक है। सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बॉलीवुड की प्रेम कहानियों में कभी ना भूली जाने वाली कहानी है।
जो सलमान इस लव स्टोरी के नायक थे, वो आशिकी की आग में ऐसे तड़पे कि खलनायक बन गए। ये कहानी है एक आशिक की बेपनाह मोहब्बत की है, जो प्यार में कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार था, लेकिन अपनी ही गलतियों की वजह से अपने खूबसूरत रिश्ते को खो बैठा। आज ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बता रहे हैं सलमान के साथ उनकी प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई।
विज्ञापन
2 of 9
सलमान से ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता
सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में नई-नई एंट्री की थी। हालांकि उस वक्त सलमान और सोमी के अफेयर के चर्चे थे। सूत्रों के अनुसार सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और सलमान का दिल सोमी को छोड़कर ऐश के लिए धड़कने लगा। एक मैग्जीन के मुताबिक मंसूर अली की फिल्म जोश को करने से सलमान ने सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि उस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था।
विज्ञापन
3 of 9
सलमान ने की ऐश्वर्या की मदद
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने ऐश्वर्या का फिल्मी करियर बनाने की जिम्मेदारी भी उठाई और कई प्रोड्यूसर से उनकी जमकर सिफारिश भी की। यहां तक कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल चुके सनम' जैसी बड़ी फिल्म मिली। सलमान के दोस्त रहे संजय लीला भंसाली ने ऐश को इस फिल्म में ब्रेक दिया था। यही वो फिल्म थी जहां से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे।
4 of 9
सलमान के दोस्त ऐश को कहते थे भाभी
ऐश्वर्या राय धीरे-धीरे सलमान की निजी जिंदगी में दाखिल होने लगीं। उनके परिवारवालों के साथ मिलने लगीं। सूत्रों के अनुसार सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाते थे। हालांकि खबर ये भी थी कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान के साथ ये रिश्ता मंजूर नहीं था। यहां तक कि उन्होंने ऐश को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। जिसके बाद ऐश इतनी नाराज हुईं कि घर छोड़कर अकेले रहने लगीं।
विज्ञापन
5 of 9
ऐसे टूटा सलमान-ऐश का रिश्ता
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह करीब 3 बजे तक वो ऐश के घर का दरवाजा पीटते रहे। लोगों का यहां तक कहना था कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था पर वो लगातार ऐसा किए जा रहे थे। सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वो ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उस वक्त शादी नहीं करना चाहती थीं। बाद में ये भी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
6 of 9
सलमान से ऐश हुईं गुस्सा और हुआ ब्रेकअप
वहीं सूत्रों के मुताबिक इस बीच सोमी अली का सलमान के पास फोन आया कि उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और वो उनकी मदद करें। सलमान ऐश्वर्या को बिना बताए अमेरिका चले गए। जब ऐश को ये बात पता चली तो वो बेहद नाराज हुईं और उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म कुछ ना कहो के सेट पर एक बार फिर हंगामा खड़ा कर दिया। इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। सलमान ने उनकी कार तक में तोड़फोड़ भी की थी। इन सबके बाद दोनों में आखिर तक ब्रेकअप हो ही गया।
विज्ञापन
7 of 9
अभिषेक से ऐसे जुड़ीं ऐश्वर्या
अभिषेक-ऐश्वर्या ने साथ में बहुत सी फिल्मों में काम किया है। दोनों ने शुरुआत में फिल्म 'ढाई अक्क्षर प्रेम के' और 'कुछ न कहो' में साथ काम किया था। लेकिन तब तक दोनों के बीच में कोई प्यार नहीं था। अभिषेक की शादी मशहूर हीरोइन करिश्मा कपूर से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन शादी नहीं हो पाई।
8 of 9
अभिषेक ने ऐसे किया प्रपोज
उसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरा रे में साथ काम किया था। सूत्रों की मानें तो इस गाने की शूटिंग के बाद से ही दोनों की नजदीकियां बहुत बढ़ने लगी थीं। एक फिल्म के सेट पर ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया था।
प्रपोजल के तुरंत बाद कर ली शादी
इसके बाद दोनों ने मणि रतनम की फिल्म गुरु की शूटिंग शूरू की और फिल्म के प्रीमियर के बाद टोरंटो में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। ऐश्वर्या ने भी देर न करते हुए तुरंत शादी के लिए हां कर दी। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।