फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेहंदी क्वीन' वीना नागड़ा का श्रीदेवी पर बयान, करवाचौथ पर पहली बार मेहंदी लगवाते समय हुआ था ये...'

Mon, 14 May 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी
हाल ही में सोनम कपूर की शादी में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर खासा चर्चा में रहीं । सोनम की मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक में श्रीदेवी की दोनों बेटियों का जलवा बरकरार रहा । इस रॉयल शादी में जाह्नवी, खुशी और उनकी सौतेली बहन अंशुला की बॉन्डिंग देखने को मिली ।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीदेवी
सोनम कपूर की मेहंदी रस्म के लिए मेहंदी क्वीन वीना नागड़ा को खास तौर पर इनवाइट किया गया था । वीना ने ही सोनम के हाथों पर मेहंदी सजाई । हाल ही में वीना नागड़ा ने पिंकविला वेबसाइट से बात करने के दौरान श्रीदेवी के बारे में बताया। 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी
वीना ने 20 साल पहले करवाचौथ के मौके पर श्रीदेवी के हाथों में सबसे पहले मेहंदी लगाई थी । उन्होंने बताया कि सोनम की मेहंदी में जाह्नवी जी, खुशी जी और रिया जी, सभी ने मेहंदी लगवाई थी । 

4 of 7
वीना नागड़ा
सोनम की मां सुनीता कपूर ने सभी के मेहंदी लगाने के लिए कहा था । सिर्फ अंशुला ने एक हाथ में अरेबिक डिजाइन लगवाई थी । रिया को भी मेहंदी का शौक नहीं है लेकिन बहन की शादी पर उन्होंने दोनों हाथों में मेहंदी लगवाई ।
विज्ञापन

5 of 7
वीना नागड़ा
वीना ने कहा, 'श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के मौके पर मैं शामिल नहीं हो पाई थी ।' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि करवाचौथ पर जब श्रीदेवी मेहंदी लगवाती थीं तो जाह्नवी भी मेहंदी के लिए काफी उत्साहित रहती थी ।'
विज्ञापन

6 of 7
वीना नागदा
'श्रीदेवी जी अक्सर मुझसे ही मेहंदी लगवाया करती थीं । जाह्नवी और खुशी उस वक्त 2 या 3 साल की होंगी जब मैंने पहली बार श्रीदेवी के हाथों में मेहंदी लगाई थी । मैंने उनके पहले करवाचौथ पर भी मेहंदी लगाई थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीना नागदा
'जब श्रीदेवी मेहंदी लगवाती थीं तो जाह्नवी उनके बगल में ही बैठी रहती थीं । मुझे याद है कि श्रीदेवी मेहंदी लगवाने के लिए कितनी उत्साहित रहती थीं । जब मैंने उनके निधन की खबर सुनी तो मुझे कई दिनों तक यकीन नहीं हुआ था । मुझे लग रहा था कि ये अफवाह है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें