मेहदी हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई, 1927 को हुआ था। उनका परिवार पहले से ही संगीत से ताल्लुक रखता था। मेहदी हसन ने संगीत की तालीम अपने पिता उस्ताद अजीम खान और चाचा उस्ताद इस्माइल खान की देखरेख में ली थी। वहीं, जब मेहदी हसन 18 साल के हुए तब वह ध्रुपद, ठुमरी और खयाल गायकी के उस्ताद हो चुके थे। साथ ही प्रस्तुति भी देते थे, लेकिन कामयाबी तक पहुंचने से पहले ही उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनका संघर्ष शुरू हुआ।