फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्वारा नेशनल फिल्म अवॉर्ड न मिलने पर विजेताओं ने किया बहिष्कार, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Fri, 04 May 2018 08:18 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
award
65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड को लेकर जहां एक ओर फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता है तो वहीं फिल्म जगत के एक तबके ने इस अवॉर्ड फंक्शन का बहिष्कार किया है। ऐसा करने के पीछे की वजह थोड़ी परेशान करने वाली जरूर है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 140 लोगों में सिर्फ 11 को ही अपने हाथों से सम्मानित कर पाएंगे। जबकि बाकी अवॉर्ड स्मृति ईरानी द्वारा दिए जाएंगे। इस खबर के बाद से ही कुछ सम्मान पाने वाले विजेताओं के अलावा कई और कलाकारों ने विरोध दर्ज करवाया है। साथ ही अपना दर्द सोशल मीडिया पर सबके साथ साझा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
resul pookutty
ऑस्कर अवॉर्ड हासिल कर चुके साउंड आर्टिस्ट रेसुल पोकुट्टी ने भारत सरकार के इस फैसले पर निराशा जाहिर की है। रेसुल ने ट्वीट किया - 'भारत सरकार हमारे सम्मान में तीन घंटे का समय भी निकाल नहीं सकती। अगर ऐसा है तो उन्हें हमें पुरस्कार देने की जहमत भी नहीं उठानी चाहिए। पचास फीसदी से ज्यादा की कमाई मनोरंजन कर के रूप में ले लेते हैं। कम से कम हमारी प्रतिष्ठा का सम्मान करें।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
rahul dholakia
इस मामले पर फिल्म डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी अपनी राय रखी। राहुल ने ट्वीट किया - 'राष्ट्रीय पुरस्कार इसलिए भी ज्यादा अहमियत रखता है क्योंकि वो राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है न कि किसी मंत्री के हाथों। अपने काम के लिए राष्ट्रपति से सम्मान मिलना किसी भी फिल्ममेकर की जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा होता है। ऐसे में इसकी गरिमा को इस तरह से ठेस पहुंच सकती है।' 
 

 

4 of 5
meghnath
फिल्म मेकर मेघनाद की 'नाची से बाची' फिल्म को बेस्ट बायोग्राफिकल फिल्म के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। हालांकि राष्ट्रपति द्वारा अवॉर्ड न मिलने पर वहा काफी नाराज है और मीडिया से बात करते हुए नाराजगी जाहिर की। मेघनाद ने कहा - 'हम लोग कमर्शियल फिल्ममेकर नहीं है। यह लोग 65 साल पुरानी परंपरा को तोड़ रहे हैं। इन लोगों को हमें पहले बता देना चाहिए था ताकि हम यहां पर नहीं आते।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shashaa Tirupati
इसी कड़ी में एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सिंगर शाशा तिरुपति ने भी अपना दुख जाहिर किया। एजेंसी से फोन पर बात करते हुए नेशलन अवॉर्ड विजेता ने कहा - 'इस खबर से बेहद आहत हूं। मैं बहुत उत्साहित थी यहां तक कि मेरे पिता जी भी आने वाले थे। शुक्रगुजार हूं कि वो नहीं आए। वह मुझे राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेते हुए देखना चाहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।' आपको बता दें, इस बात की जानकारी नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को रिहर्सल के दौरान हुई थी जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा तकलीफ हुई। कहा जा रहा है ज्यादातर विजेताओं ने अवॉर्ड फंक्शन का बायकॉट कर दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें