फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghna Gulzar: पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद नहीं टूटा मेघना गुलजार का हौसला, 12 साल बाद की दमदार वापसी

Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मेघना गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सबसे प्रतिभावान महिला निर्देशकों में मेघना गुलजार नाम जरूर शुमार किया जाता है। मेघना मशहूर गीतकार-निर्देशक गुलजार और अभिनेत्री राखी की बेटी हैं। वह हर साल 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
TV Actress: छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं करती ये टीवी बहुएं, देसी लुक से फैशन में देती हैं सबको मात
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेघना गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना का जन्म साल 1973 मे मुंबई में हुआ था। उनके जन्म के कुछ ही समय बाद गुलजार और राखी अलग हो गए। हालांकि मेघना ने अपने पिता का साथ कभी भी नहीं छोड़ा। मुंबई से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की कोशिशों में जुट गईं।हालांकि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्मों से नहीं बल्कि एक अंग्रेजी अखबार में फ्रीलांसर के तौर पर की थी। यहां पर कुछ वक्त तक काम करने के बाद उनकी दिलचस्पी बॉलीवुड की तरफ ज्यादा बढ़ने लगी और उन्होंने इसी इंडस्ट्री में काम करने का मन बना लिया। शुरुआती दिनों में उन्होंने मशहूर डायरेक्टर सईद मिर्जा के सहायक के तौर पर काम किया। 
Top Bhojpuri Actress Of 2022: मिलिए भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 हीरोइनों से, इस साल मचाया खूब तहलका
विज्ञापन

3 of 4
मेघना गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वह फिल्मों से जुड़ी बारिकियों को सीखने के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। वहां उन्होंने फिल्म मेकिंग का शॉर्ट कोर्स किया। इसके बाद वह भारत लौट आईं और अपने पिता गुलजार की फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम करने लगीं। उन्होंने 'माचिस' और 'हूतूतू' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'फिलहाल' बनाई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल रहा और इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया। 
Hrithik Roshan: काफी मुश्किलों भरा रहा ऋतिक रोशन का बचपन? बोले-अपनी हालत पर रोता रहता था
विज्ञापन

4 of 4
मेघना गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म को मिली असफलता के बाद मेघना ने लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 12 साल बाद उन्होंने फिल्म 'तलवार' से दमदार वापसी की। इरफान खान स्टारर यह फिल्म क्रिटिक्स के साथ दर्शकों को भी बहुत पसंद आई। इस फिल्म के बाद उन्होंने आलिया के साथ 'राजी' बनाई जो सुपरहिट साबित हुई। साल 2020 में मेघना ने दीपिका पादुकोण के साथ छपाक बनाई, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन समीक्षकों ने इसकी जमकर प्रशंसा की।
Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं रणबीर कपूर! अभिनेता ने खुद बताई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें