फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 करोड़ के आलीशान घर में परिवार संग रहता है साउथ का ये सुपरस्टार, देखें लग्जरी बंगले की UNSEEN तस्वीरें

Thu, 02 Jul 2020 04:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है। रामचरण की गिनती साउथ के उन सुपरस्टार्स में की जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। राम चरण के पास आलीशान बंगला है जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण का घर
राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ के बंगले में रहते हैं। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
 राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है।


 

4 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण के पास पहले से ही एक 100 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण तकरीबन 1300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
रामचरण ने अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें