भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रविकिशन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। इससे उनके हौसले बुलंद हैं और इस साल उनकी 14 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानने वाले रविकिशन भोजीपुरी सिनेमा में जोरदार सफलता के बाद अब बालीवुड समेत दक्षिण भारतीय फिल्मों में हाथ अजमा रहे हैं। इनमें उन्हें जोरदार सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 7
ravi kishan manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
गत 23 फरवरी को रिलीज हुई रविकिशन की कन्नड़ फिल्म हेबुली सिनेमाघरों में कमाई के नए रिकार्ड कायम कर रही है। कन्नड़ फिल्मों के इतिहास में हेबुली ऐसी पहली फिल्म है जो कमाई में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
4 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
हेबुली ने रिलीज होने के 50 दिनों के अंदर 106 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अभी भी खाड़ी देशों में इस फिल्म की जोरदार डिमांड है। बता दें कि इस फिल्म में रविकिशन निगेटिव भूमिका में हैं। उन्होंने अमूर्त शाह की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
मेगा स्टार रविकिशन संभवतः पहले ऐसे जिनकी अगले कुछ महीनों में 14 फिल्में प्रदर्शित होने जा रही हैं। इन 14 फिल्मों में चार अलग-अलग भाषाओं की फिल्में शामिल हैं। भोजपुरी में रविकिशन की शहंशाह, काशी अमरनाथ, राधे और सर्व शक्तिशाली महादेव फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
6 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय फिल्मों में तेजी से अपनी जगह बना रहे रविकिशन की दो तेलगू और एक तमिल फिल्म इस साल प्रदर्शित होगी। वहीं हिंदी फिल्मों में लखनऊ सेंट्रल, जूली 2 , लाली की शादी में लड्डू दीवाना प्रमुख हैं।
बता दें कि रविकिशन अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले रविकिशन पिछले 20 साल से फिल्म जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था।