दिल्ली एमसीडी चुनाव में धुआंधार सफल चुनाव प्रचार के बाद अब भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन अमेरिका की सैर पर निकल पड़े हैं। उनके अमेरिका दौरे के दो खास मकसद हैं। आगे की स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
सुपर स्टार रवि किशन ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में हर-गली मोहल्ले में जाकर जनता जनार्दन से वोट मांगा। दिल्ली एमसीडी में भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिया। अब रवि किशन अगले डेढ़ महीने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन के अमेरिका दौरे के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पिछले कई दिनों से रवि किशन अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। पहले यूपी चुनाव और फिर दिल्ली एमसीडी चुनाव। फिल्मों की शूटिंग के लिए उन्हें अलग से समय देना पड़ रहा था। गत पांच मई को उनकी फिल्म शहंशाह रिलीज हुई थी।
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
अपने जीवन में परिवार को हमेशा अहमियत देने वाले रवि किशन ने पत्नी और बच्चों को अमेरिका घुमाने का फैसला लिया। रवि किशन की अमेरिका यात्रा एक और उद्देश्य है। अमेरिका में रवि किशन एक तेलगू फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके लिए उन्होंने नया लुक बनाया है और बड़ी-बड़ी मूंछें रखी हैं।
रवि किशन ने बताया फिल्म की आउटडोर शूटिंग के दौरान वह अपने परिवार को भी बुला लेंगे। इस तरह फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ परिवार का घूमना फिरना भी हो जाएगा। अमेरिका में रवि किशन का लास वेगास, शिकागो और न्यूयार्क जाने का कार्यक्रम है।