फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने मीजान जाफरी के साथ 'मलहारी' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 05 Jul 2019 03:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
meezaan - फोटो : social media
जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी की फिल्म 'मलाल' आज रिलीज हो गई । इस फिल्म में मीजान के साथ शर्मिन सहगल लीड रोल में नजर आ रही हैं । फिल्म रिलीज से पहले स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे । फिल्म की खबरों के बीच मीजान का एक वीडियो सामने आया है । इसमें वो रणवीर सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : Social Media
रणवीर और मीजान ने 'पद्मावत' के गाने मलहारी पर डांस किया । मीजान, रणवीर को बखूबी फॉलो कर रहे थे । इस पार्टी में अभिषेक बच्चन भी नजर आए । ये किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी की शादी थी जिसमें कई सितारे पहुंचे थे । बता दें कि मीजान ने 'पद्मावत' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था । 
विज्ञापन

3 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : instagram
जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में मीजान ने बताया था कि 'पद्मावत' में कुछ सीन थे जो रणवीर सिंह शूट नहीं कर पाए थे । रणवीर की जगह पर वो सीन मीजान ने शूट किए थे । मीजान ने बताया, 'जब ये सीन डिस्कस हो रहे थे तो मैं सेट पर मौजूद था । रणवीर के बिना उन सीन को करना मुश्किल था । तब संजय सर ने कहा कि हम ये सीन करेंगे और वो मेरी तरफ मुड़े ।'



 

4 of 5
Meezaan - फोटो : Amar Ujala
'उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे वो सीन करने चाहिए । मैं अगले दिन सेट पर आया तो उन्होंने मुझसे कहा कि रणवीर की लाइनें याद कर लो । पद्मावत में दो सीन थे जो मैंने शूट किए ।' बता दें कि मीजान ने फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है । इस फिल्म को मंगेश हडावले ने डायरेक्ट किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meezaan and Sharmin Segal - फोटो : social media
फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली हैं । वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस शर्मिन, संजय की भांजी हैं । ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई । फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है । वहीं दर्शकों ने लीड एक्टर्स के काम को सराहा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें