बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा विद्या बालन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'भुल भुलैया', 'परिणीता', टद डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में हम उनके अभिनय के हुनर देख ही चुके हैं। लेकिन क्या आप विद्या की कजिन प्रियामणि के बारे में जानते हैं? विद्या की तरह ही प्रियामणि, दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। वे शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी जैसे स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। चलिए आज आपको विद्या बालन की इस बहन से मिलवाते हैं।