मुंबई से अपने घरों को जा रहे लोगों के लिए सोनू सूद बसें भेज रहे हैं। पुरानी मुंबई में खाने के संकट से जूझ रहे लोगों को अमिताभ बच्चन खाना बांट रहे हैं। लेकिन, आराम नगर और वर्सोवा? वो इलाका जहां हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के तमाम ऐसे कलाकार रहते हैं जिनका घर दिहाड़ी से चलता है, उनका क्या? उनके बीच कुछ ऐसे लोग काम कर रहे हैं, जिनके पास न तो अपने काम का प्रचार करने का समय है और न ही ऐसी टीम जो उनका भोंपू सोशल मीडिया या अखबारों या टीवी चैनलों पर बजाती रहे। इसलिए अमर उजाला खुद चलकर इनके पास आया है। ये वो लोग हैं जो सोनू सूद तो नहीं हैं, लेकिन सोनू सूद से कम भी नहीं हैं।