फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के शो 'Bigg Boss' का असली चेहरा आया सामने, घर में रहते हैं पर दिखते नहीं

Mon, 20 Nov 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
देखते ही देखते बिग बॉस एक पॉपुलर रियलिटी शो बन गया। हर बार की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट के प्लानिंग-प्लॉटिंग, लड़ाई-झगड़े के साथ रोमांस भी जमकर हो रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई कपल इतने कैमरों के सामने इंटीमेट हो रहा है। दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस
इन सबके अलावा दर्शकों के मन में ये सवाल भी उठता होगा कि बार-बार कंटेस्टेंट को निर्देश देने वाली आवाज कौन है। कौन है आखिर वो जिसके इशारे पर घर वाले चलते हैं। कभी ये आवाज घरवालों की तारीफ करती है तो कभी उन्हें डांटती भी है।

पढ़ें- Bigg Boss 11: सलमान की चेतावनी के बावजूद सामने आई बंदगी-पुनीश की 'डर्टी पिक्चर'
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस
आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर घर के लोगों पर हुक्म चलाने वाली इस आवाज के पीछे कौन सा चेहरा है। इस शख्स का नाम है अतुल कपूर। 50 साल के अतुल कपूर मुंबई में रहते हैं। वो एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की दमदार आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है। 
पढ़ें- करोड़पति बिजनेसमैन से शादी कर बॉलीवुड से गायब हुई थी ये हीरोइन, 13 साल बाद लौटी तो मिले मां के रोल

4 of 5
बिग बॉस
अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें