फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है 'जीरो' का असली 'बउआ सिंह', 2 साल तक परदे के पीछे की थी शाहरुख की नकल

Mon, 24 Dec 2018 08:01 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान की फिल्म जीरो बीते शुक्रवार रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ और दूसरे दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में शाहरुख पहली बार एक बौने के किरदार में नजर आए जो कि उनके फैन्स के लिए चौंकाने वाला किरदार था। लेकिन यहां बात करेंगे फिल्म में शाहरुख के बॉडी डबल एक्टर आशीष सिंह की... 

विज्ञापन

2 of 5
zero
फिल्म में शाहरुख खान के लिए उछल कूद करने वाले एक्टर आशीष ने ही शाहरुख का कहीं-कहीं जगह बौने का किरदार निभाया है। इस पर आशीष ने बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें किंग खान के साथ काम करने का मौका मिला। आशीष ने आगे बताया कि लोग उनकी लंबाई का मजाक उड़ाते थे। लेकिन फिल्म जीरो मिलने के बाद सबका मुंह बंद हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आशीष की असल लंबाई 4 फीट है और कई तकनीकियों और मेहनत के चलते इस बउआ सिंह के किरदार को बड़े परदे पर उतारा गया है। आशीष ने एक इंटरव्यू में कहा 'जब लोग मेरा मजाक उड़ाते थे तो मुझे जीवन में और आगे बढ़ने की लालसा मिलती थी और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरा कद मेरे लिए बहुत लकी साबित हुआ, क्योंकि लोग जो सपने देखते थे उन्हें मैंने जिया है और जो लोग मेरा मजाक बनाते थे वही आज मेरी इज्जत करते हैं।

4 of 5
zero - फोटो : twitter
आशीष उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के जसमाई गांव में पैदा हुए और साल 2009 में कन्नौज के चिबरामऊ में आकर बस गए। यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई शुरू की और एक्टिंग कोर्स भी किया। बता दें कि आशीष तीन भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली का रुख किया जहां उन्हें कई बड़े एक्टर्स संग काम करने का मौका भी मिला। आशीष आखिर में शाहरुख के साथ काम करके बहुत ही खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero
आखिर में आपको बता दें कि आशीष को शाहरुख खान जैसा दिखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। इसके लिए उन्होंने 2 साल तक शाहरुख के हाव-भाव, चाल एक्शन और बोलने के तरीके पर प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें