फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार भी फेल हैं इस भोजपुरी स्टार के आगे, साल में देता है लगातार कई हिट फिल्में

Sun, 28 May 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव आज भले ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। आज भले ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा का भोजपुरी स्टार कहा जाता है, लेकिन उनके शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश लाल यादव के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो एक साइकिल तक खरीद पाते। इसकी वजह से उन्हें पैदल की मीलों का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश लाल यादव
अपनी मेहनत और जबरदस्त संघर्ष के बल पर दिनेश लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा के इतने बड़े स्टार बन गए हैं कि ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि साउथ के वो निर्माता-निर्देशक भी उन पर दांव लगाना चाहते हैं जो भोजपुरी में काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश लाल यादव
आज दिनेश लाल यादव साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं वो सभी हिट रहती हैं। 2015 में आईं उनकी पांचों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की और ब्लॉकबस्टर रहीं। इस मायने में वो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अक्षय की भी साल में चार से पांच फिल्में आती हैं जो अच्छी कमाई कर लेती हैं और हिट भी रहती हैं।

4 of 6
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एकमात्र ऐसे स्टार हैं जिनकी 2015 में पांच फिल्में आईं और पांचों ही ब्लॉकबस्टर रहीं। उनकी कई ऐसी फिल्में रही हैं जो लगातार 35 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली हैं और सिल्वर जुबली मनाई है। इसीलिए दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार भी कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव एक सक्सेलफुल एक्टर ही नहीं बल्कि एक नामी सिंगर भी हैं। अपनी कई फिल्मों में वो गाने गाते हैं जो काफी सक्सेसफुल रहे हैं और रिकॉर्ड तोड़े हैं। दिनेश लाल यादव को स्टारडम मिला 2003 में जब उनका पहला म्यूजिक एल्बम आया 'निरहुआ सटल रहे'। ये एल्बम सुपरहिट रहा और इसी के चलते उन्हें नया नाम मिला 'निरहुआ'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश लाल यादव - फोटो : facebook
दिनेश लाल यादव ना नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई लाइव शोज भी कर चुके हैं जो काफी सक्सेसफुल रहे हैं। पटना, यूपी से लेकर बिहार में दिनेश लाल यादव किसी खान से कम पॉपुलर नहीं हैं। आज उनके फैंस उनकी फिल्मों के इंतजार कुछ इस तरह करते हैं मानों कोई त्योहार आने वाला हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें