फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फिल्मों को 'कनाडा फिल्म फेस्टिवल' तक पहुंचा रहे यूपी के इंदरप्रीत सिंह

Mon, 19 Nov 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ न्यूज
कनाडा फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों की हर वर्ष धूम रहती है। गोवा 'अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' से हर साल 'कनाडा फिल्म फेस्टिवल' में पहुंचने वाली फिल्में कनाडावासियों का दिल जीतती है। नजीबाबाद निवासी इंदरप्रीत सिंह भारतीय फिल्मों और यहां की संस्कृति को कनाडावासियों से रूबरू कराने में सेतु का काम कर रहे हैं। जानें कैसे भारतीय फिल्मों से कनाडावासियों का दिल जीत रहे हैं इंदरप्रीत सिंह: -
 
 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ न्यूज
नजीबाबाद के निवासी इंदरप्रीत सिंह कनाडा के ओंटारियो राज्य के ऑटवा में रहकर भारतीय सिनेमा की सुगंध विदेश तक पहुंचाने का मिशन चला रहे हैं। ऑटवा इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड (ओइफ्फा) संस्था के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड डायरेक्टर ऑफ प्रोग्रामिंग इंदरप्रीत सिंह का बचपन नजीबाबाद के मथुरापुरमोर में बीता।  
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ न्यूज
20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में भाग लेने आए इंदरप्रीत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि कनाडावासी भारतीय फिल्मों के दीवाने हैं। गोवा के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल से हर वर्ष रिलीज होने से पूर्व कई भारतीय फिल्म कनाडा फिल्मोत्सव की शान बढ़ाती हैं। 

 

4 of 6
मेरठ न्यूज
भारतीय फिल्मों को प्रतिवर्ष 11 जून से 15 जून तक आयोजित होने वाले कनाडा फिल्मोत्सव तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाले फिल्म अनुरागी इंदरप्रीत सिंह बताते हैं कि गतवर्ष जिन भारतीय फिल्मों और डाक्यूमेंट्री ने ओइफ्फा के निर्देशन में कनाडा फिल्मोत्सव में धूम मचाई उनमें फिल्म 'लव एंड शुक्ला', 'गली गुलियां', 'अंग्रेजी में कहते हैं' और 'भस्मासुर' प्रमुख फिल्में शामिल थीं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ न्यूज
ओइफ्फा ट्रॉफी से सम्मानित हुई फिल्मों में फिल्म भस्मासुर के लिए निशिल सेठ को बेस्ट डायरेक्टर, गार्डन ऑफ डिजायर में संजू सुरेंद्र को  पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म 'अंग्रेजी में कहते हैं' की अभिनेत्री एकावली खन्ना को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंदरप्रीत सिंह
ओइफ्फा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंदरप्रीत सिंह कहते हैं की भारतीय फिल्में कनाडा में ही नहीं सभी देशों में फिल्म निर्माण, पटकथा, अभिनय क्षमता, डायलॉग डिलीवरी, मधुर संगीत और गायन की दृष्टि से विदेशियों की धड़कन बनतीं हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें