फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में काम करते हुए किडनैप हुई थी ये अभिनेत्री, चंद पैसों के लिए दोस्त ने कर दी थी निर्मम हत्या

Fri, 30 Apr 2021 03:07 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी थापा - फोटो : सोशल मीडिया
मीनाक्षी थापा  की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। उन्हें किडनैप कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था। चंद पैसों के लिए उस समय उन्हें मार दिया गया था जब वो करीना कपूर स्टारर फिल्म हिरोइन में काम कर रही थीं। तब अभिनेत्री करीना कपूर स्टारर फिल्म हिरोइन में काम कर रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
मीनाक्षी थापा - फोटो : सोशल मीडिया
मीनाक्षी ने साल 2011 में हॉरर फिल्म 404 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2012 में उन्हें करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म हिरोइन में रोल मिल गया लेकिन इसी दौरान उन्हें किडनैप कर लिया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। मीनाक्षी थापा  को फिल्म हिरोइन में ही एक छोटा सा रोल निभा रहे एक्टर अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने किडनैप किया था।
विज्ञापन

3 of 5
मीनाक्षी थापा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमित और प्रीति ने मीनाक्षी को किडनैप कर उनकी मां से 15 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने मीनाक्षी की मां को धमकी दी कि अगर वो उनकी मांग पूरी नहीं करेंगी तो उनकी बेटी से एडल्ट फिल्मों में काम करवाएंगे। जिसके बाद मीनाक्षी की मां ने उन्हें 60 हजार रुपये दिए लेकिन बाद में गोरखपुर में एक्ट्रेस का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।

4 of 5
मीनाक्षी थापा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों ने मिलकर मीनाक्षी के धड़ को पानी के टैंक में फेंक दिया और मुंबई जाते हुए रास्ते में चलती बस से उनका सिर फेंक दिया। हालांकि, बाद में सिम कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीनाक्षी थापा - फोटो : सोशल मीडिया

अमित और उसकी गर्लफ्रेंड प्रीति पर आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) और 364-ए (पैसों के लिए किडनैप करना) के तहत केस चला था और इस घटना के करीब 6 साल बाद साल 2018 में कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें