फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मीनाक्षी शेषाद्रि ने टेक्सास में बनाई है जन्नत जैसी दुनिया, घर की तस्वीरें और लाइफस्टाइल देख होगी जलन

Mon, 16 Nov 2020 08:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि के घर की तस्वीरें - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
80-90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को धनबाद में हुआ था। मीनाक्षी आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन उनके चाहने वाले उनकी खोज खबर अक्सर लेते रहते हैं। मीनाक्षी सालों पहले बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंडिया को भी छोड़कर विदेश में जाकर सेटल हो गई थीं।
विज्ञापन

2 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी अपने पति और बच्चों के साथ टेक्सास में रहती हैं। मीनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा करती रहती हैं। मीनाक्षी टेक्सास में एक आलीशान घर में रहती हैं जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर कई बार साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मीनाक्षी शेषाद्री का घर - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी का घर बेहद आलीशान है। ये तस्वीर मीनाक्षी के घर के किचन की है। जिसमें वो खाना बना रही हैं। मीनाक्षी ने पूरा लॉकडाउन का समय अपने घर में ही बिताया है। इस दौरान उन्होंने कुकिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने कई नई नई डिशेज अपने इसी खूबसूरत किचन में बनाई थीं। जिसके बारे में उन्होंने वीडियो साझा कर बताया था।

4 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram: @meenkshisheshadriofficial
मीनाक्षी का घर बिल्कुल फिल्मों में दिखाए जाने वाले घरों की तरह ही है। इस घर का इंटीरियर बहुत शानदार है। घर में ज्यादा तामझाम की जगह इसका लुक सिंपल ही रखा गया है। घर की दीवारों का रंग भी हल्का ही रखा गया है। जो कि बेहद खूबसूरत नजर आता है।
विज्ञापन

5 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि का घर - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी के घर में एक स्विमिंग पूल भी है। पूल एरिया के आसपास बैठकर मीनाक्षी कई बार शांति भरा समय भी व्यतीत करती हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मीनाक्षी के घर का पूल एरिया कितना खूबसूरत है। पूल एरिया के पास ही बैठने के लिए सोफे रखे गए हैं। जिसकी वजह से ये एरिया बेहद खूबसूरत नजर आता है।

पढ़ें: ये थे इन बॉलीवुड अभिनेताओं के आखिरी शब्द, पढ़कर ही आंखें हो जाएंगी नम
विज्ञापन

6 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : ट्विटर
ये भी मीनाक्षी के घर की तस्वीर है, जिसमें वह आराम से बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में आप यह भी देख सकते हैं कि अभिनेत्री पहले से कितना बदल गई हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : ट्विटर
अपने घर के इस हिस्से की तस्वीर भी मीनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अंकाउंट पर साझा की हैं। मीनाक्षी के लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : ट्विटर
आज उनका एक बेटा और बेटी है। मीनाक्षी शेषाद्री अपने परिवार के साथ इन दिनों टेक्सास में रहती हैं और वहां वह नृत्य भी सिखाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें