फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में धमाल मचाने वाली ये स्टार आज कर रही ऐसा काम, दुनिया में हो रहा भारत का नाम

Sun, 28 May 2017 10:48 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
90 के दशक में बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया और खूब शोहरत बटोरी, लेकिन सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंच इनमें से कई ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। इन्हीं में से एक हीरोइन रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि। 90 के दशक में मीनाक्षी सभी के दिलों की धड़कन थीं।
विज्ञापन

2 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
90 के दशक में बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया और खूब शोहरत बटोरी, लेकिन सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंच इनमें से कई ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। इन्हीं में से एक हीरोइन रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि। 90 के दशक में मीनाक्षी सभी के दिलों की धड़कन थीं।
विज्ञापन

3 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।

4 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके यू अचानक फिल्मों इंडस्ट्री को छोड़ने से फैंस को गहरा धक्का लगा.. आज भी मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हैं...लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?
विज्ञापन

5 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
आज मीनाक्षी शेषाद्रि यूएस के टेक्सस में रह रही हैं जहां वो अपना एक डांस स्कूल चला रही हैं। उनका ये डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' के नाम से है जो डलस में काफी मशहूर है। 2008 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना ये डांस स्कूल खोला था और चंद सालों में ही ये डलस का नामी स्कूल बन गया है।
विज्ञापन

6 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
इस डांस स्कूल में बच्चों से लेकर बूढ़े तक डांस सीखते हैं और हर कोई इस स्कूल के बच्चों के डांस हुनर की तारीफ करता है। इसका पूरा क्रेडिट मीनाक्षी शेषाद्रि को जाता है जो खुद इस बच्चों को डांस सिखाती हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
यहां वो भारतीय क्लासिकल डांस की अलग-अलग विधाओं से लोगों को परिचित करा रही हैं और सिखा रही हैं। मीनाक्षी खुद भारतीय क्लासिकल डांस में ट्रेंड हैं और वो भरतनाट्यम से लेकर कथक, कुचीपुड़ी और ओडीसी जैसे डांस फॉर्म्स बच्चों को सिखा रही हैं।

8 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
इतना ही नहीं मीनाक्षी शेषाद्रि अपने डांस ट्रूप के साथ मिलकर फंड जुटाने के लिए चैरिटी इवेंट्स में भी परफॉर्म करती हैं। डांस स्कूल के अलावा मीनाक्षी वहां सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं।

9 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्रि हमेशा से ही डांस की शौकीन रहीं। फिल्मों में भी वो जब थीं तो जमकर अपना डांस हुनर दिखाया, लेकिन कहीं ना कहीं उनके मन में अपने डांसर के सपने को जीने की कसक बाकी थी।

10 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
शायद यही वजह रही कि उन्होंने अपने इंनवेस्टमेंट बैंकर पति की मदद से अपने लिए डांस स्कूल खोला।
विज्ञापन

11 of 11
मीनाक्षी शेषाद्रि
अपने पति और बच्चों के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें