फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को याद करते हुए रो पड़ी ये दिग्गज अभिनेत्री, साथ में की थी फिल्म

Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मीनाक्षी शेषाद्री
दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड के साथ-साथ हर क्षेत्र के लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। बीती 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद अब श्रीदेवी के साथ काम कर चुकीं अपने जमाने की मशहूर अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री ने यादों को साझा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी और मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्री और श्रीदेवी ने एक ही दौर में फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और एक दूसरे की कॉम्पिटिटर के रूप में रही थीं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'जोशीले' में काम किया था। जिसका एक गाना 'धक-धक जिया करे' उन पर फिल्माया गया था।'
विज्ञापन

3 of 6
मीनाक्षी शेषाद्री
एक वेबपोर्टल से बातचीत में मीनाक्षी शेषाद्री ने कहा कि, 'हम दोस्त नहीं थे लेकिन मैं श्रीदेवी की हमेशा से फैन रही हूं। वह एक जादुई व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्मों में काम शुरू कर दिया था और जल्दी ही ऊंचाईयों तक पहुंच गई थीं।'

4 of 6
मीनाक्षी शेषाद्री
मीनाक्षी शेषाद्री श्रीदेवी को याद करते हुए भावुक हो गईं और रोने लगींं। उन्होंने आगे कहा, 'श्रीदेवी के जाने से हम सभी दुखी हैं मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन रही हूं। उनकी अचानक हुई मौत हम सबके लिए किसी सदमे से कम नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 6
मीनाक्षी शेषाद्री
श्रीदेवी के साथ काम करने के अनुभव पर मीनाक्षी ने बताया कि, 'जोशीले फिल्म में हमने एक गाना साथ में किया। सेट पर सभी डरे हुए थे कि हमारी ट्यूनिंग कैसी होगी, माहौल कैसा होगा लेकिन हम दोनों ही काफी प्रोफेशनल थीं और गाना काफी अच्छे से शूट हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी - फोटो : self
बता दें, रविवार को श्रीदेवी की याद में उनके चेन्नई वाले घर में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कुछ स्टार्स के साथ-साथ परिवार वाले शामिल थे। इस दौरान जाह्नवी और खुशी कपूर काफी दुखी नजर आ रही थीं। बोनी कपूर, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें