उत्तरप्रदेश के अमरोहा से आने वाले कमाल अमरोही ने फिल्मों की कहानी लिखी, गाने लिखे और फिल्में डायरेक्ट भी कीं। इन सब के अलावा कमाल साहब अगर किसी बात को लेकर चर्चा में रहे तो वो थी उनकी निजी जिंदगी। 17 जनवरी 1918 को जन्मे कमाल सच में हिंदी सिनेमा के कमाल थे। कमाल अमरोही के पूरे करियर के दौरान ये बात साफ देखने को मिली कि उन्होंने जो भी किया, तबियत से किया, पूरे इत्मीनान से किया और ख़र्चे की परवाह नहीं की। पढ़ते हैं उनकी जिंदगी से ज़ुड़े कुछ किस्से।