फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meena Kumari: आर्थिक तंगी की वजह से बचपन से ही अभिनय करने लगी थीं एक्ट्रेस, इस फिल्म ने दिलाई रातोंरात शोहरत

Mon, 01 Aug 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की सबसे उम्दा अदाकाराओं की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें सबसे पहला नाम मीना कुमारी का आएगा। उनका जन्म एक अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों में काम करने के बाद भले ही उन्हें ट्रेजेडी क्वीन कहा गया हो लेकिन असली जिंदगी में जन्म के समय से उनके साथ ट्रैजेडी शुरू हो गई थी। दरअसल, मीना कुमारी के जन्म के समय उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति बिलकुल ठीक नहीं थी जिसके बाद दोनों ने मीना को अनाथालय छोड़ने का फैसला किया। दोनों मीना को वहां पर छोड़ भी आए लेकिन कुछ ही घंटों बात पिता का दिल नहीं माना और वह दोबारा अपनी बेटी को अपने साथ घर ले आए।
विज्ञापन

2 of 4
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
घर की परस्थितियां ठीक न होने की वजह से मीना ने महज 7 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म फरजाद-ए हिंद थी। इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा, सनम, तमाशा लाल हेवली में भी काम किया। लेकिन उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया फिल्म बैजू बावरा ने। यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद मीना सफलता की सीढ़िया चढती चली गईं।
विज्ञापन

3 of 4
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार बार जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड
मीना कुमारी की जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार के साथ जमी। लोगों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री खूब पसंद आती थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। उनकी अभिनय क्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने फिल्मी करियर में उन्होंने चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मीना कुमारी - फोटो : फाइल
इन फिल्मों को लोगों ने किया खूब पसंद
मीना कुमारी ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। 60 के दशक में उनके किस्मत चमकने लगी थी। इस दौरान वह दिल अपना प्रीत पराई, परिणिता, आजाद, कोहिनूर जैसी फिल्मों में नजर आईं। दर्शकों ने इन फिल्मों को खूब पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने साहिब बीवी और गुलाम और फिल्म आरती में अपनी एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें