फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में हुआ था कुछ ऐसा, दोनों को जिंदगी भर रहेगा पछतावा

Wed, 17 Jul 2019 07:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन 18 जुलाई को होता है। पिछले साल प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। इन दोनों ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी के दौरान कुछ ऐसा भी हो गया था जिसे शायद प्रियंका कभी नहीं भूल पाएंगी। इतना ही नहीं इस घटना का बॉलीवुड की देसी गर्ल को जिंदगी भर पछतावा भी रहेगा।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala
प्रियंका और निक जहां अपनी शादी में बिजी थीं तो वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के बाहर एक हैरान करने वाली घटना घट गई। शादी की रस्मों से लेकर रिसेप्शन तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हर फंक्शन को सीक्रेट रखने की भरपूर कोशिश की। यहां तक कि शादी के कार्ड के साथ एक नोट भी मेहमानों को भेजा था कि शादी परिसर में फोन ले जाना मना है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala
प्रियंका और निक के इस फैसले से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह दोनों एक भी फोटो लीक नहीं होने देना चाहते थे। इस दौरान जब मीडियाकर्मी ने फोटो लेने की कोशिश की तो बाउंसर्स से उनकी झड़प हो गई। मीडियाकर्मियों और बाउंसर्स की झड़प की तस्वीरें भी सामने आ गई थीं। तस्वीरों में मीडियाकर्मी बाउंसर्स और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते हुए नजर आए थे। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
इन तस्वीरों में बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस वाले भी मौजूद थे। खबरों की मानें तो बात इतनी बढ़ गई थी कि मौके पर जोधपुर पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। खैर किसी तरह से मामले को शांत किया गया था। गौरतलब है कि हिंंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका-निक अबू जानी और संदीप खोसला के द्वारा डिजाइन की गई वेडिंग ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
आपको बता दें, प्रियंका की शादी में उद्योग जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शरीक हुई थीं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंची थीं। अंबानी परिवार, गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर, करण कुंद्रा के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में शरीक हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें