फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार विजय जोसेफ की फिल्म के पोस्टर पर भड़के मीट विक्रेता, जानें क्या है बड़ी वजह

Tue, 24 Sep 2019 04:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vijay thalapathy - फोटो : Social Media
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाले सुपरस्टार विजय जोसेफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बिगील (Bigil) की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर सामने आया है। फिल्म का ये पोस्टर सामने आते ही विवादों में आ गया है। बिगील के पोस्टर पर मीट विक्रेताओं ने आपत्ति जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 4
Bigil - फोटो : social media
बिगील के नए पोस्टर में अभिनेता विजय मीट काटने वाली लकड़ी की पटिया पर पैर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर में विजय के दो लुक देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बिगील के इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं फिल्म के इस पोस्टर पर कोयंबटूर के कई मीट विक्रेताओं ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 4
Bigil - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार गोपाल नाम के एक मीट विक्रेता सहित कई विक्रेताओं ने बिगील के पोस्टर की उक्कड़म पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। वहीं जिला कलेक्टर को फिल्म के पोस्टर की शिकायत करते हुए गोपाल ने कहा कि पोस्टर में विजय मीट काटने वाली लड़की पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर हमारे काम को गलत तरीके से दिखा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Bigil - फोटो : social media
शिकायत में उन्होंने कहा कि इस पोस्टर के बाद से सभी मीट विक्रेता हैरान-परेशान हैं। इसके अलावा शिकायत के जरिए सभी विक्रेताओं ने कहा कि इस पर कार्रवाई करते हुए फिल्म से इस सीन को हटाया जाए। आपको बता दें कि अभिनेता विजय की फिल्म बिगील दिवाली पर सिनमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म की निर्देशन Atlee ने किया है। 

पढ़ें: एक्टिंग के बाद राजनीति में चमका था ये एक्टर, मौत होने पर डेड बॉडी के साथ सेल्फी हुई थी वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें