फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Me Too: इन बड़े नामों पर लगा यौन शोषण का आरोप, किसी ने जबरन किया किस तो किसी ने...

Wed, 10 Oct 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
मी टू मूवमेंट
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप क्या लगाए बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत हो गई। जिसके बाद एक के बाद एक कई बड़े नामों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। मी टू ने महिलाओं को हिम्मत दी कि वो खुलकर सामने आएं और ऐसे नामों का खुलासा करें। कैलाश खेर, आलोक नाथ, चेतन भगत जैसे कई बड़े नाम इस मामले में फंसे हैं।  
विज्ञापन

2 of 14
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। तनुश्री दत्ता ने नाना पर आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान गणेश आचार्य ने अचानक गाने के स्टेप्स बदलवा दिए थे। बीच गाने में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई और वह उन्हें गलत ढंग से छूने लगे। तनुश्री ने इसका विरोध किया और शूटिंग छोड़कर जाने लगीं। तब नाना पाटेकर के इशारे पर मनसे के राजनीतिक गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था। तनुश्री के आरोपों पर नाना ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन

3 of 14
विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री
तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।'

4 of 14
चेतन भगत
चेतन भगत
चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद हर तरफ चेतन भगत की चर्चा हो रही है। चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली है। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है। 
विज्ञापन

5 of 14
जुल्फी सैयद
जुल्फी सैयद
पॉपुलर मॉडल और एक्टर जुल्फी सैयद के खिलाफ एक महिला फोटो पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें कि जुल्फी सैयद बिग बॉस सीजन 2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने प्यासा, चुपके से, बिल्लू जैसी फिल्मों में काम किया है। फोटो पत्रकार नताशा हेमरजानी ने बताया कि एक इवेंट कवर करने के दौरान वो क्रूज शिप पर जुल्फी सैयद से मिली थीं। उनका फोन चार्जिंग के लिए जुल्फी के कमरे में रखा हुआ था जब वो उनके कमरे में पहुंचीं तो जुल्फी ने दरवाजा बंद कर दिया और जबरन किस करने की कोशिश करने लगे। नताशा किसी तरह मौके से भागने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन

6 of 14
विकास बहल
विकास बहल
फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साल 2015 में महिला ने फैंटम फिल्म्स के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के बाद कंगना रनौत ने भी विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए। कंगना ने अपने बयान में कहा है - 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम 'क्वीन' की शूटिंग कर रहे थे तब भी विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं दूसरों को या उनकी शादी को जज नहीं करती लेकिन आप महसूस कर सकते हैं कि कब ये सब उनके लिए लत बन चुका है।' 'क्वीन' में काम करने वाली एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने विकास बहल के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा।
विज्ञापन

7 of 14
वरुण ग्रोवर
वरुण ग्रोवर
गीतकार और स्टैंड अप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर मी टू मूवमेंट की चपेट में आ गए हैं। उन पर कॉलेज के दिनों में उनकी जूनियर रही एक युवती ने आरोप लगाए हैं कि कॉलेज में एक प्ले के दौरान वरुण ने उनसे बदतमीजी की थी। जिसके बाद वरुण ग्रोवर ने ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, 'मैं पूरी तरह से इन सभी आरोपों से इनकार करता हूं। स्क्रीनशॉट में पूछे गए सारे सवाल झूठे और अपमानजनक हैं।' वरुण ग्रोवर पर आरोप लगने के बाद उनके बचाव में अनुराग कश्यप सामने आए हैं।

8 of 14
गौरांग दोषी
गौरांग दोषी
एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए प्रोड्यूसर गौरांग दोषी पर साल 2007 में यौन शोषण का आरोप लगाया है। फ्लोरा ने ये भी कहा कि उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर पता चल रहा है उनको मारा गया है। फ्लोरा ने पोस्ट में लिखा कि 'यह मैं हूं। साल 2007 वैलेंटाइन डे पर मैं प्रोड्यूसर गौरांग दोषी को डेट कर रही थी। एक साल तक मैं उसके द्वारा उत्पीड़न का शिकार होती रही। उसने मेरे जबड़े पर चोट दी और जिंदगी भर के लिए एक डर।'

9 of 14
रजत कपूर
रजत कपूर
कई हिट फिल्मों में काम करने वाले रजत कपूर पर ये आरोप दो महिलाओं ने पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। रजत ने फोन पर ही पत्रकार से फिजूल के सवाल पूछने शुरू कर दिए। रजत ने पत्रकार से कहा, 'आवाज से तो लग रहा है कि आप बहुत सेक्सी होंगी।' इतना ही नहीं रजत ने पत्रकार से उनकी बॉडी का साइज भी पूछा। आरोपों के बाद रजत ने तुरंत इनका जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी एक अच्छा इंसान बनकर रहने की कोशिश की। अगर मैंने गलती से किसी को कुछ बोल दिया हो या कर दिया हो जिससे उनका दिल दुखा हो तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।' 

10 of 14
आलोक नाथ
आलोक नाथ
राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। विनता ने बताया कि पहले उन्हें खूब शराब पिलाई गई और फिर आलोक नाथ ने उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना है। फिलहाल ये आरोप लगने के बाद आलोक नाथ की तबीयत खराब हो गई है।

11 of 14
piyush mishra
पीयूष मिश्रा
55 वर्षीय एक्टर पीयूष मिश्रा का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। केतकी जोशी नाम की एक लड़की ने पीयूष मिश्रा पर उन्हें छेड़ने और उनसे बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। केतकी जोशी ने अपने फेसबुक पोस्ट में खुद के साथ हुई सारी आपबीती लिखी है कि 'साल 2014 में पीयूष एक फैन पार्टी में बतौर गेस्ट आए थे लेकिन उस दौरान उन्होंने 20-25 लोगों के सामने मुझसे फ्लर्ट करना शुरू कर दिया और पूरी पार्टी में सिर्फ शराब ही पीते रहे। जब मैं पीयूष के पास से गुजरी तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़ खुद के हाथ से रगड़ना शुरू कर दिया।' इस आरोप के बाद पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ याद नहीं है लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया है तो माफी मांगता हूं।

12 of 14
Subhash Ghai
सुभाष घई
डायरेक्टर सुभाष घई पर एक अनजान महिला ने ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है हालांकि 73 वर्षीय घई ने इस आरोप से इनकार करते हुए महिला पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। लेखिका महिमा कुकरेजा ने ट्विटर पर एक अनजान महिला का अकाउंट शेयर किया। महिला ने कहा कि उसने कई साल पहले घई के साथ एक फिल्म पर काम किया था। इस दौरान घई ने उन्हें स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाया। चुपके से उसके ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई और उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। महिला का कहना है कि बाद में होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया और उसके साथ रेप किया जा चुका था। 

13 of 14
sajid khan
साजिद खान
फिल्म मेकर साजिद खान पर भी सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगे हैं। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने बताया कि साजिद खान ने उनका सेक्सुअली और मेंटली हैरास किया है। आरोप लगने के बाद साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 छोड़ दी है। यही नहीं अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स से फिल्म की शूटिंग कैंसिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

14 of 14
Luv Ranjan
लव रंजन
एक एक्ट्रेस ने डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म के लिए ऑडिशन देने के दौरान घटी घटना का जिक्र किया है। महिला ने आरोप लगाया कि लव ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय 'प्यार का पंचनामा' के लिए ऑडिशन चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें