गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्स पर की मामले की विवेचना
इस बारे में बौद्धिक संपदा अधिकारों के जानकार मयूर पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पूरे मामले के कानूनी पहलू गिनाते हुए पूरा एक थ्रेड लिखा है। मयूर लिखते हैं, ‘इस बारे में अनिल शर्मा और मिथुन दोनों ने कॉपीराइट कानूनों के तहत सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया। ये कहना कि उत्तम सिंह की रचनाओं के अधिकार संगीत कंपनी के पास हैं, भी गलत है क्योंकि भले किसी रचनाकार ने म्यूजिक कंपनी के दबाव या किसी अन्य कारणों से करार पर हस्ताक्षर कर रखे हों, कानून के मुताबिक उसके अपनी रचना के नैतिक अधिकार तब भी खत्म नहीं होते।’