फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बचपन में खूब चमके ये 'सितारे', अब दिखेंगे तो पहचान भी नहीं पाएंगे आप

Sun, 28 Mar 2021 08:42 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मास्टर रवि, बेबी गुड्डू - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े या छोटे पर्दे पर जब हम बाल कलाकारों को दमदार अभिनय करते देखते हैं तो हमें लगता है कि इनके लिए सफलता के रास्ते अभी से खुल गए हैं। हालांकि बॉलीवुड में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती। यहां आज जो हिट है वो कल भी हिट ही रहे ये जरूरी नहीं है। ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी लेकिन वो इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नहीं बन पाए। आइये डालते हैं एक बार इन चेहरों पर नजर।
विज्ञापन

2 of 8
मास्टर राजू - फोटो : Instagram
मास्टर राजू

70 के दशक की कई फिल्मों में मास्टर राजू यानी फहीम अजानी ने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। उनकी मासूमियत देख हर कोई उन पर दिल हार जाता था। फिल्म 'परिचय' के लिए गुलजार एक बाल कलाकार की तलाश कर रहे थे। उन्हें एक ऐसा बच्चा चाहिए था जिसने कभी काम ना किया हो। जब राजू ऑडिशन के लिए पहुंचे तो गुलजार ने उनसे बात की और वो रोने लगे। उनके माता पिता को लगा कि राजू को रिजेक्ट कर दिया गया। हालांकि बाद में गुलजार ने उन्हें बताया कि उन्हें राजू जैसे बच्चे की तलाश है। परिचय के अलावा उन्हें 'बावर्ची', 'अभिमान', 'दाग', 'अंखियों के झरोखों से', 'किताब', 'चितचोर' जैसी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 'अफसाना प्यार का', 'शतरंज', 'खुद्दार', 'साजन चले ससुराल' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उन्होंने टीवी का रुख किया। वो 'चुनौती', 'अदालत', 'बानी-इश्क दा कलमा' जैसे हिट शो में नजर आए, लेकिन अब उन्हें कोई खास काम नहीं मिल रहा। वो पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन

3 of 8
तनवी हेगड़े - फोटो : Instagram
तनवी हेगड़े

90 के दशक में एक शो काफी हिट हुआ था जिसका नाम था 'सोनपरी'। इस शो में सोनपरी का किरदार मृणाल देव कुलकर्णी ने निभाया था तो वहीं तनवी हेगड़े ने फ्रूटी का किरदार निभाया था। अपने अनोखे नाम और अभिनय से तनवी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं थीं। तनवी की उस समय की लोकप्रियता देखकर हर किसी को लगा था कि वो भविष्य में एक बड़ी स्टार बनेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। तनवी बॉलीवुड में एक बड़ा नाम नहीं बन पाईं। उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में जरूर काम किया।

4 of 8
मयूर राज वर्मा - फोटो : Instagram
मयूर राज वर्मा

70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में मयूर राज वर्मा ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। उनका चेहरा मोहरा बिग से इस कदर मेल खाता था कि दर्शक यकीन कर लेते थे कि बचपन में अमिताभ ऐसे ही रहे होंगे। ये ही वजह थी कि मयूर को यंग अमिताभ बच्चन भी कहा जाता था। इतना ही नहीं अमिताभ की फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाने वाले मयूर सबसे अधिक पैसे चार्ज करने वाले बाल कलाकार थे। हालांकि धीरे धीरे मयूर फिल्मों से दूर हो गए और अब वो लाइमलाइट से दूर अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बेबी गुड्डू - फोटो : Instagram
बेबी गुड्डू

शाहिंदा बेग 80 के दशक की मशहूर बाल कलाकार में से एक थीं जिन्हें लोग बेबी गुड्डू के नाम से जानते हैं। वो फिल्म मेकर एम एम बेग की बेटी हैं। बेबी गुड्डू ने 'औलाद', 'समुंदर', 'घर घर की कहानी', 'मुल्जिम', 'नगीना' जैसी कई हिट फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापन के जरिए भी खूब शोहरत मिली थी। एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने आखिरी फिल्म 1991 में की थी जिसका नाम था 'घर परिवार'। बेबी गुड्डू अब दुबई में रहती हैं और अमीरात एयरलाइंस के साथ काम करती हैं। उन्होंने सालों पहले बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

6 of 8
सत्यजीत पुरी - फोटो : Instagram
सत्यजीत पुरी

आपको देवानंद और जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' फूलों का तारों का गाना तो याद ही होगा। इस फिल्म में जिस बच्चे ने देवानंद के बचपन का किरदार निभाया था वो सत्यजीत पुरी थे। उनके हाव भाव देवानंद से काफी मिलते जुलते थे। एक बाल कलाकार के तौर पर सत्यजीत पुरी काफी मशहूर हुए लेकिन फिल्म में लीड हीरो के तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में काम शुरू किया।
विज्ञापन

7 of 8
मास्टर बिट्टू - फोटो : Instagram
मास्टर बिट्टू

विशाल देसाई ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। उन्हें उस समय मास्टर बिट्टू के नाम से जाना जाता था। मास्टर बिट्टू ने 'याराना', 'चुपके चुपके', 'दो और दो पांच' द बर्निंग ट्रेन जैसी कई फिल्में की थीं। वो अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि आज वो इंडस्ट्री से दूर हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मास्टर रवि - फोटो : Instagram
मास्टर रवि

फिल्म 'अमर एकबर एंथोनी' में मास्टर रवि को काफी पसंद किया गया था। 80 के दशक में रवि ने बाल कलाकार के तौर पर काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। कई फिल्मों में उनहोंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि आज वो इंडस्ट्री से दूर एक शेफ हैं। साथ ही वो मल्टीनैशनल कंपनी में एडमिन डिपार्टमेंट में हेड भी हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें