फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Master Manjunath: अपने जमाने का 'सुपरस्टार' था ये 'मास्टर', आज लुक देखकर पहचान पाना मुश्किल

Fri, 23 Dec 2022 09:20 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया किसी को तो फर्श से अर्श का सितारा बना देती है, तो कोई चांद बनकर चमकके  बाद भी खो जाता है। कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद इंडस्ट्री से अलविदा कह दिया। ऐसे ही एक एक्टर हैं, मंजूनाथ नायकर! जिन्हें मास्टर मंजूनाथ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल 80 के दशक में टीवी पर एक शो बहुत पॉपुलर हुआ था 'मालगुडी डेज'। इस सीरीज की कहानियों में एक अहम किरदार था स्वामी। जिसे मंजूनाथ द्वारा निभाा गया था और इसी किरदार की वजह से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई, लेकिन क्या आपको पता है कि सीरियल में दिखने वाला वो छोटा सा बच्चा अब कैसा दिखाता है। आज मंजूनाथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें और देखते हैं कि कितना बदला उनका लुक।
 
विज्ञापन

2 of 6
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
आज भी जब 'मालगुडी डेज' की बात होती है तो अभिनेता मंजूनाथ द्वारा निभाए गए किरादर स्वामी को जरूर याद किया जाता है। मंजूनाथ ने 3 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और इस शो का  हिस्सा बनने के समय वह महज 11 साल के थे और इतनी कम उम्र में 32 फिल्मों में काम कर चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
मंजूनाथ नायकर - फोटो : social media
मंजूनाथ ने न सिर्फ मालगुडी डेज में बल्कि कई बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम किया, जिनमें अनिल कपूर से सनी देओल तक का नाम शामिल है। फिल्म 'अग्निपथ' में मंजूनाथ ने अमिताभ के बचपन का किरदार यानि विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया और इस किरदार के लिए मंजूनाथ की खूब सराहना मिली थी।

4 of 6
मंजूनाथ - फोटो : social media
20 साल की उम्र में वह धीरे धीरे मंजूनाथ कमर्शियल फिल्मों के लिए सभी के चहेते स्टार बन गए और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने हिंदी से लेकर कन्नड़ तक तकीरबन 60 फिल्मों में काम कर लिया था। उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें एक राष्ट्रीय, एक राज्य स्तरीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

5 of 6
मंजूनाथ - फोटो : social media
 इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने 20 साल की उम्र को बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बाय-बाय कर दिया और फिर कभी भी अभिनय की दुनिया का रुख नहीं किया। आज वह अपनी खुद की पीआर कंपनी चलाते हैं। हालांकि आज भी वह अपने द्वारा निभाए गए किरदार स्वामी को लेकर खुद को लकी मानते हैं कि उन्हें यह रोल प्ले करने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंजूनाथ - फोटो : insta
 इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने 20 साल की उम्र को बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बाय-बाय कर दिया और फिर कभी भी अभिनय की दुनिया का रुख नहीं किया। आज वह अपनी खुद की पीआर कंपनी चलाते हैं। हालांकि आज भी वह अपने द्वारा निभाए गए किरदार स्वामी को लेकर खुद को लकी मानते हैं कि उन्हें यह रोल प्ले करने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें