Mass-Action Movies of Ajith Kumar: अजित इन दिनों 'गुड बैड अग्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनका दमदार एक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म के अलावा भी अजित की कई एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्में हैं, जो आपको जरूर पसंद आएंगी। देखिए पांच ऐसी फिल्मों की लिस्ट, जिनका एक्शन देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग...
विज्ञापन
1 of 6
गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम@tssarathhere
हाल ही में अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' रिलीज हुई है, जिसमें उनके धमाकेदार एक्शन ने प्रशंसकों को खूब लुभाया। इस फिल्म के अलावा भी अजित ने कई ऐसी फिल्मों में शानदार एक्शन किया है, जो आपको जरूर पसंद आएंगी। आइए, उनकी कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्मों के बारे में जानते हैं
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स
वीरम
इस फिल्म में अजित एक नन्हा भाई बने हैं, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। गांव की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजित का पारंपरिक वेश और दमदार एक्शन देखने लायक है। 2014 में पोंगल पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा। इसका निर्देशन शिवा ने किया था।
विज्ञापन
3 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial
वेदालम
इस फिल्म में अजित का डबल रोल है - एक भाई और एक खतरनाक गैंगस्टर। एक्शन के साथ-साथ भावनाओं का शानदार मिश्रण इस फिल्म को खास बनाता है। अनिरुद्ध रविचंदर का गाना 'आलूमा डोलुमा' और फिल्म के जोरदार डायलॉग्स ने प्रशंसकों में खूब उत्साह जगाया।
4 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स
वलीमाई
इस फिल्म में अजित एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं, जो बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने रोमांचक एक्शन और स्टंट्स के लिए मशहूर है। रिलीज होते ही यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई।
विज्ञापन
5 of 6
अजित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मनकथा
इस फिल्म में अजित एक डाकू के किरदार में हैं, जो आज भी प्रशंसकों का फेवरेट है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजित का स्टाइलिश लुक और तृष्पा कृष्णन के साथ उनकी केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही बटोरी। युवान शंकर राजा का संगीत भी फिल्म का आकर्षण रहा।
विदामुयार्ची
इस साल रिलीज हुई यह फिल्म एक दंपति की कहानी है, जिसमें एक सफर के दौरान पत्नी के गायब होने से कहानी नया मोड़ लेती है। अजित ने एक बार फिर तृषा कृष्णन के साथ काम किया। अर्जुन सरजा और रेजिना कैसंड्रा जैसे सितारों ने भी फिल्म को और खास बनाया।