हर साल की तरह इस बार फिर भारत और पाकिस्तान के कलाकार एक ही छत के नीचे एकजुट हुए। बुधवार को दुबई में मसाला अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस इवेंट में दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज नजर आए।
विज्ञापन
2 of 4
Masala Awards 2017
इस मौके पर श्रीदेवी पाकिस्तान की एक्ट्रेसेज के साथ एक ही फ्रेम में नजर आईं। बॉलीवुड में घूम मचा चुकीं माहिरा खान, मावरा होकेन और सबा कमर ने एस तस्वीर और इवेंट की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया। इस मौके पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इनके साथ मौज मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
3 of 4
Sridevi
श्रीदेवी की इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह 54 साल की हैं। आईसी ब्लू रंग के इस लहंगे में वह बेहद दिलकश लग रही हैं। उनकी इस खूबसूरत तस्वीर को मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं माहिरा खान इवेंट पर ट्यूब गाऊन में नजर आईं। पिछले 10 सालों से 'मसाला मैगजीन' की ओर से यह अवॉर्ड शो आयोजित किया जा रहा है।
पढ़ें: अनुष्का की शादी में मेहमानों पर 'विराट' खर्च, दिया कीमती गिफ्ट, वेडिंग प्लानर ने खोले कई और राज