फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मसान' फिल्म के छोटे से रोल ने विक्की कौशल को दी पहचान, एक फिल्म ने 'बाहुबली' का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 24 Jul 2019 06:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'मसान' (Masaan) को रिलीज हुए 24 जुलाई को 4 साल हो गए हैं। इस फिल्म में विक्की का रोल बेहद छोटा लेकिन जानदार था। अगर कहे कि इस फिल्म के बाद ही विक्की ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाना शुरू तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इस फिल्म के बाद विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग का लोहा 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म से मनवाया। यहां तक कि वह एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 'मसान' फिल्म के 4 साल होने पर जानिए विक्की कौशल से जुड़ी बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : file photo
एक्टर के अलावा विक्की कौशल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह विदेश मैं नौकरी किया करते थे। विक्की को ज्यादा दिन तक नौकरी रास नहीं आई और एक्टिंग में बढ़ती दिलचस्पी की वजह से उन्होंने कुछ दिन बाद नौकरी छोड़ दी। इसके बाद विक्की ने 'किशोर नमित कपूर' के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और वहीं से एक्टिंग सीखी। 
विज्ञापन

3 of 6
vicky kaushal - फोटो : file photo
विक्की को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। यहां तक कि कई सारे प्रतियोगिताओं में भी विक्की ने हिस्सा लिया जिसमें डांसिंग भी शामिल है। कहा जाता है कि विक्की कौशल को 'रमन राघव 2.0' में कास्ट करने को लेकर अनुराग कश्यप असमंजस में थे। अनुराग को लगता था विक्की नकारात्मक किरदार नहीं निभा पाएंगे। हालांकि विक्की ने अनुराग को किसी तरह से ऑडिशन देने के लिए राजी किया और उनका यह किरदार इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

4 of 6
अभिनेता विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
विक्की कौशल ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग कश्यप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। इस फिल्म के बाद ही विक्की कौशल के करियर को उडा़न मिली। विक्की कौशल की बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मसान' थी। जिसमें उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन काफी इंप्रेसिव था। वहीं बॉलीवुड सफर की बात करें तो विक्की की पहली डेब्यू फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' थी। 
विज्ञापन

5 of 6
vicky kaushal - फोटो : file photo
विक्की कौशल मुंबई की चॉल में भी रह चुके हैं। उस वक्त उनके पिता श्याम कौशल बॉलीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम करते थे। विक्की कौशल कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'राजी', 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि 'मसान' के बाद विक्की ने कई सारी फिल्में की लेकिन यह तीन फिल्में उनके करियर में 'मील का पत्थर' साबित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vicky Kaushal, Yami Gautam - फोटो : amar ujala
इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। 'उरी' फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यहां तक कि 'उरी' फिल्म ने 'बाहुबली' फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। एक फिल्म समीक्षक के मुताबिक इस फिल्म ने 'बाहुबली' के 23वें और 24वें दिन के कलेक्शन को मात दे दी। 'उरी' फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें