मार्वल में फरहान अख्तर का लुक
- फोटो : insta
फरहान अख्तर और फवाद खान के साथ नहीं हुआ स्क्रीन शेयर
मिस मार्वल में फरहान अख्तर और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी काम कर चुके है, उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछने पर मोहन कपूर कहते हैं, 'मिस मार्वल की कहानी छह एपिसोड की है इसमें मैंने एक, दो, तीन और छठवें एपिसोड में काम किया है। चौथे और पांचवें एपिसोड में मैं नहीं हूँ, क्योंकि मेरी बेटी अपनी मां के साथ अमेरिका से कराची आती है। जिसमे चौथे एपिसोड में फवाद खान और पांचवें एपिसोड में फरहान अख्तर है तो उनसे हमारी मुलाकात नहीं हो पाई। वैसे हमने भले ही स्क्रीन शेयर नहीं किया है, मैं फवाद खान और फरहान अख्तर को अच्छी तरह से जानता हूं दोनों बहुत अच्छे कलाकार हैं।'