फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्वेल स्टूडियोज में प्रियंका की एंट्री पर लगा ब्रेक, सलमान की लोकप्रियता का उठा सकते हैं फायदा

Fri, 19 Apr 2019 10:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka and salman
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा पर हाल फिलहाल मार्वेल स्टूडियोज की मेहरबानी नहीं होने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा की अपने ही देश में लगातार गिरती लोकप्रियता उनकी एवेंजर बनने की मुहिम में सबसे बड़ा रोड़ा बनती दिख रही है।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
फिल्म एवेंजर्स सीरीज के निर्देशक जो रूसो जब भारत आए थे तो एक खबर बहुत तेजी से उड़ी की मार्वेल स्टूडियो ने अपनी अगली फिल्म में हिंदी सिनेमा में तेजी से अपना वजूद खो रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी एवेंजर बनाने का फैसला किया है। लेकिन, अमर उजाला की मार्वेल स्टूडियोज के प्रेसीडेंट केविन फैजी से सियोल, दक्षिण कोरिया में हुई खास मुलाकात में ये बुलबुला फूट गया है।
विज्ञापन

3 of 6
avengers endgame - फोटो : social media
केविन फैजी कहते हैं, ‘मार्वेल कॉमिक्स के किरदार कमाला खान को बड़े परदे पर लाने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है, इस बारे में बातें जरूर चल रही हैं, लेकिन एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म एंडगेम की रिलीज के बाद ही हम इस बारे में कुछ फैसला करेंगे।’
 

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
मुंबई में अमर उजाला ने इस बारे में तहकीकात की तो पता चला कि खुद प्रियंका चोपड़ा की मार्केटिंग टीम ने इस बारे में मार्वेल स्टूडियोज से संपर्क साधा था और उनके लॉस एंजिलिस स्थित एजेंट ने इस बारे में मार्वेल के अधिकारियों से मुलाकात भी की है। पर, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : Facebook
मार्वेल दरअसल प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा सलमान खान में रुचि ले रहा है। मार्वेल की रिसर्च टीम ने जो आंकड़े जुटाए हैं, उनके मुताबिक भारत में अगर किसी अभिनेता या अभिनेत्री की लोकप्रियता का फायदा मार्वेल को मिल सकता है तो वह सलमान खान हैं। यही नहीं, खुद जो रुसो भी सलमान खान की दबंग सीरीज की फिल्मों से काफी प्रभावित हैं। वह, दबंग सीरीज की पहली फिल्म देख भी चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Joe Russo
मार्वेल स्टूडियोज की कोशिश जल्द ही अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक हिंदुस्तानी सुपरहीरो शामिल करने की है। पहले ये सुपरहीरो किसी वेब सीरीज में एंट्री करेगा और उसके बाद अगर उसे दर्शकों का प्यार मिला, तो उसको बड़े परदे पर भी मौका देने की बात आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें