टोनी जा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चलते चलते, एक आखिरी सवाल। कोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। बीच में लंबा लॉकडाउन भी रहा, उस दौरान समय कैसा बीता और आगे आप अपने प्रशंसकों से कुछ कहना चाहेंगे?
मेरे लिए समय का अर्थ है सीखना। जब भी, जहां भी, जिससे भी सीखने को मिले, मैं सीखता रहता हूं। फिल्में देखकर सीखता हूं। लोगों को देखकर सीखता हूं। मेरा पेशा सिनेमा है और मैं सिनेमा देखकर ही सिनेमा सीखता हूं। यही मैंने लॉकडाउन के समय किया। चार घंटे अब भी मैं रोज वर्जिश करता हूं। मस्तिष्क और शरीर को लगातार व्यस्त रखने से मुझे कभी खाली खाली नहीं लगता। आगे भी सब स्वस्थ रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूं।