फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: मार्शलआर्ट्स सुपरस्टार टोनी जा के पसंदीदा सुपरमैन हनुमान, जामवाल संग जोड़ी बनाने की इच्छा

विज्ञापन
1 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी ब्रूस ली, जैकी चैन और जेट ली की फिल्में देख धान के खेतों में उनकी नकल उतारने वाले अभिनेता टोनी जा अब खुद भी उतने ही बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बतौर हीरो अपनी पहली ही फिल्म में अयोध्या का थाइलैंड से नाता जोड़ने वाले अभिनेता टोनी जा से अमर उजाला के लिए ये एक्सक्लूसिव बातचीत की है पंकज शुक्ल ने।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको देखकर लगता नहीं कि आप 44 साल के हो चुके हैं, बालकों जैसी चपलता और फुर्ती कहां से पाते हैं?
मेरे जीवन का एक ही सिद्धांत है, काम में लगे रहो। वही मेरा मूलमंत्र है। मैं सुबह उठता हूं तो अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अभ्यास करता हूं। किसी फिल्म के लिए जरूरी अलग तरह के मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेता हूं। और, इसके अलावा मुझे ध्यान करने से बहुत फायदा मिला है। मेरे लिए एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने के लिए जो बात सबसे अधिक लाभ पहुंचाती है, वह ध्यान ही है। ध्यान लगाने से मुझे एक नए चरित्र को आत्मसात करने में भी बहुत मदद मिलती रही है।
विज्ञापन

3 of 10
मॉन्स्टर हंटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तो अपनी नई फिल्म ‘मॉन्स्टर हंटर’ में भी आपने इसी तकनीक का इस्तेमाल किया अपने नए किरदार में जाने के लिए या कुछ और भी काम आया?
(हंसते हुए) ये फिल्म एक वीडियो गेम पर आधारित है तो जाहिर है कि यहां सिर्फ ध्यान से काम नहीं चलने वाला था। मैंने ये गेम खेलने की खूब कोशिश की और मुझे ये कहने में संकोच नहीं कि मेरे जैसे व्यक्ति के लिए ये आसान नहीं रहा। लेकिन, ये गेम बहुत रोचक और मनोरंजक है, इसे खेलने से मुझे अपने चरित्र को समझने में काफी मदद मिली।

4 of 10
मॉन्स्टर हंटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘मॉन्स्टर हंटर’ से पहले भी आप पर्दे पर हैरतअंगेज कारनामे दिखा चुके हैं, इस बार चुनौती कितनी कठिन रही?
मेरे लिए किसी फंतासी फिल्म पर काम करने का ये पहला मौका रहा। किसी वीडियो गेम पर बनी पहली फिल्म में मैं काम कर रहा था तो मुझे अपनी कल्पनाओं के घोड़े दौड़ाने का काफी समय मिला। शूटिंग करते समय इस मॉन्स्टर को लेकर मेरे मन में तरह तरह के विचार आते। कभी मैं अपने सामने एक विशालकाय बिच्छू के होने की कल्पना करता तो कभी एक पर्वताकार हाथी की। असली खलनायकों के मुकाबले अदृश्य दानव से लड़ना अधिक चुनौती भरा था, क्योंकि इस बार मेरे शरीर पर तमाम हथियार भी होते थे। कई बार तो इनका वजन ही 10 किलो के पार हो जाता था।
विज्ञापन

5 of 10
दीपिका पादुकोण, टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में लोग ब्रूस ली को भी जानते हैं, जैकी चैन और जेट ली को भी, लेकिन ये सब शहरी दर्शकों को भाते रहे, आपका नाम तो फिल्म ‘ऑन्ग बैक’ से गांव गांव मशहूर हो गया? भारतीय सिनेमा पर नजर रखते हैं क्या आप?
आपने जितने भी महान अभिनेताओं के नाम लिए ये सब मार्शल आर्ट्स के धुरंधर हैं। ये वे लोग हैं जिनका अनुसरण करके मैं यहां तक पहुंचा हूं। भारतीय सिनेमा मुझे बहुत पसंद है। मुझे ‘बाहुबली’ फिल्म बहुत अच्छी लगी। मुझे जब भी मौका मिलता है, भारतीय सिनेमा देखता हूं। मुझे वहां के अभिनेता भी बहुत अच्छे लगते हैं, खासतौर से शाहरुख खान और आमिर खान...
विज्ञापन

6 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
…कभी भारत के एक्शन सितारों अक्षय कुमार या विद्युत जामवाल का नाम सुना क्या आपने?
(उत्साह से करीब करीब उछलते हुए..) हां, हां...जामवाल! मैं तो उनके एक्शन दृश्यों का दीवाना हूं। मैंने उनका नाम भी सुना है और उनका एक्शन भी देखा है। मैं तो आशा करता हूं कि किसी दिन हम दोनों साथ काम कर सकें।
विज्ञापन

7 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी दूसरे देश के बड़े सितारे के साथ काम करने से पहले कोई खास तैयारी करते हैं आप?
हां, मैं अपने किरदार को लेकर तो रिसर्च करता ही हूं। मुझे ये जानना जरूरी होता है कि इस किरदार की मानसिक स्थिति क्या है, उसकी पृष्ठभूमि क्या है, वह किस तरह के हथियार इस्तेमाल करेगा, भाषा कौन सी बोलेगा? अभी जैसे फिल्म ‘मॉन्स्टर हंटर’ में भाषा को लेकर मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी। ये कुछ कुछ वैसा ही था जैसा फिल्म ‘अवतार’ में इसके कलकारों ने महसूस किया होगा।

8 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपकी फिल्में भारत में काफी लोकप्रिय रही हैं, लेकिन इन फिल्मों में लोगों ने आपको इंसानों से ही लड़ते देखा है, इस बार युद्ध अज्ञात दानवी शक्तियों से है तो इसमें आपको अपनी कल्पनाशक्ति की कितनी मदद मिली?
इस फिल्म में मेरी साथी कलाकार मिला जोवोविच और निर्देशक पॉल एंडरसन के साथ मिलकर हमने काफी कुछ चीजें सामूहिक रूप से की हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ‘मॉन्स्टर हंटर’ वीडियो गेम की हमें पूरी जानकारी दी गई। हमने पहले से जो तैयारी की, वह हमारे काफी काम आई। फिर हमें अपनी कल्पनाओं को पूरा उभार देना था। फंतासी फिल्मों की शूटिंग के समय कल्पना का काफी योगदान होता है। हम वीडियो गेम में देखे गए दृश्यों की कल्पना करते और उसी हिसाब से अपने सामने मौजूद अदृश्य दानवों से लड़ाई करते।

9 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थाइलैंड में चौराहों पर बनी पौराणिक आकृतियां बहुत आकर्षित करती हैं। पौराणिक गाथाओं की इन प्रतिमाओं में से आपको सबसे ज्यादा कौन सा चरित्र पसंद आता है?
अगर मुझे किसी राक्षस से लड़ना हो। या फिर जैसा कि आपने पौराणिक चरित्रों की चर्चा छेड़ी तो मुझे किसी पौराणिक गाथा के दानव से भिड़ना हो तो मैं तो उसी युग के किसी सुपरहीरो जैसा ही बनना चाहूंगा। मैं हनुमान बनना चाहूंगा। मैं हनुमान बनकर इन सारे दानवों को हरा सकता हूं। सच कहूं, तो मुझे हनुमान से प्यार भी बहुत है। वह शक्तिशाली होने के साथ साथ बुद्धिमान भी हैं और शक्ति का सही प्रयोग करने का संयम भी रखते हैं। हनुमान मेरे पसंदीदा पौराणिक चरित्र रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
टोनी जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चलते चलते, एक आखिरी सवाल। कोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। बीच में लंबा लॉकडाउन भी रहा, उस दौरान समय कैसा बीता और आगे आप अपने प्रशंसकों से कुछ कहना चाहेंगे?
मेरे लिए समय का अर्थ है सीखना। जब भी, जहां भी, जिससे भी सीखने को मिले, मैं सीखता रहता हूं। फिल्में देखकर सीखता हूं। लोगों को देखकर सीखता हूं। मेरा पेशा सिनेमा है और मैं सिनेमा देखकर ही सिनेमा सीखता हूं। यही मैंने लॉकडाउन के समय किया। चार घंटे अब भी मैं रोज वर्जिश करता हूं। मस्तिष्क और शरीर को लगातार व्यस्त रखने से मुझे कभी खाली खाली नहीं लगता। आगे भी सब स्वस्थ रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें