फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोनालिसा से लेकर सीमा सिंह तक, शादीशुदा हैं भोजपुरी की ये बोल्ड अभिनेत्रियां, जानें इनके पतियों के बारे में

Wed, 11 May 2022 08:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bhojpuri actress - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन अब हिंदी सिनेमा की इन अभिनेत्रियों को भोजपुरी एक्ट्रेसेस कड़ी टक्कर दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेत्रियों की चर्चा होती रहती हैं। इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं तो अब फैंस इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादीशुदा हैं। इस मौके पर हम आपको इन अभिनेत्रियों के पतियों के बारे में भी बताएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
मोनालिसा और विक्रांत सिंह - फोटो : social media
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं और अब टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों मनोरंजन जगत के पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। मोनालिसा और विक्रांत ने 18 जनवरी 2017 को बिग बॉस के सेट पर शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी और दावा किया जाता है कि शादी से पहले मोनालिसा और विक्रांत 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
सीमा सिंह और सौरव - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा सिंह
सीमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम क्वीन रही हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना हुआ करता था। सीमा सिंह ने 500 से ज्यादा आइटम सॉन्ग करने के बाद इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सीमा सिंह ने 13 मार्च 2019 को सौरव कुमार से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक डांस शो के दौरान हुई थी और सौरव ने इसी शो में सीमा को प्रपोज किया था। सौरव एक बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर हैं।

4 of 6
आकांक्षा अवस्थी विवेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा अवस्थी
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने बिजनेसमैन विवेक कुमार से साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें विवेक का सिंपल लाइफस्टाइल बहुत पसंद है और विवेक के दूसरी फील्ड से होने के बावजूद एक-दूसरे के लिए उनकी समझ बहुत अच्छी है।
विज्ञापन

5 of 6
यश कुमार- अंजना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अंजना सिंह
अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने साल 2013 में अभिनेता यश कुमार से शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘बिंदास सांवरिया’ के सेट से शुरू हुई थी और फिर दोनों ने परिवार वालों को मौजूदगी में शादी रचा ली। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। ऐसे में अंजना और यश ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी है, जो अंजना के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निधि झा और यश कुमार - फोटो : Social media
 निधि झा 
अभिनेता यश ने अंजना सिंह को तलाक देने के बाद निधि झा से शादी रचाई है। निधि और यश ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद सात फेरे लिए हैं। यश और निधि ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया  पर शेयर भी की थीं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें