फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के सवाल पर रितेश देशमुख का जवाब, कहा- 'पूरी जिंदगी पावर देखी है..'

Mon, 11 Nov 2019 07:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उठा पटक देखने को मिल रही है। हर कुछ देर में कोई न कोई नई खबर सामने आ रही है। ऐसे में रितेश देशमुख ने भी राजनीति में शामिल होने के सवाल पर अपनी टिप्पणी दी है। बता दें कि रितेश के दिवंगत पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
दरअसल हाल ही में एक फिल्म प्रमोशन के दौरान रितेश से सवाल पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आगे नजर आएंगे? इस सवाल पर रितेश ने कहा, 'मैं अपने खुद के फैसले लेता हूं और मैं एक एक्टर हूं जो कि फिल्मों में एक्टिंग करता है, मैने राजनीति अपने भाई के लिए छोड़ दी है। मैं सभी के भावनाओं का सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम (riteishd)
वहीं आगे सवाल में रितेश से पूछा गया कि क्या वो कभी ताकत से प्रभावित होते हैं। इस सवाल पर रितेश ने कहा कि, 'उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पावर देखी है इसलिए पावर उनको इतना अट्रैक्ट नहीं करती है। रितेश ने बताया कि वो अपने प्रोफेशन से खुश हैं और यही उनकी ताकत है।'

4 of 5
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
बता दें कि रितेश देशमुख फिलहाल में अपनी अपकमिंग फिल्म मरजावां के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रितेश एक बार फिर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं उनके साथ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया मुख्य किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
riteish deshmukh
गौरतलब है कि रितेश मरजावां के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बागी 3 में नजर आएंगे। फिल्म में रितेश का किरदार टाइगर के भाई का होगा। वहीं बागी  3 के अलावा रितेश के पास  छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म भी है।

पढ़ें: Video: बिग बॉस 13 में हिमांशी ने खुद को बताया ऐश्वर्या राय, सलमान खान ने ऐसे किया रिएक्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें