फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की डेब्यूू फिल्म देख रो पड़ीं भाग्यश्री, स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलब्रिटीज

Tue, 19 Mar 2019 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
special screening - फोटो : social media
बॉलीवुड में इस हफ्ते एक और स्टार किड का डेब्यू होने वाला है। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की फिल्म 21 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। हालांकि उनके लिए राह इतनी भी आसान नहीं होगी क्योंकि इसी दिन अक्षय कुमार की केसरी रिलीज हो रही है। बहरहाल, फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता की रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
special screening - फोटो : social media
बेटे की पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर भाग्यश्री पति के साथ दिखीं। इस दौरान फिल्म देखकर भाग्यश्री काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।जिसके बाद अभिमन्यु ने मां को गले लगा लिया। मां-बेटे का ये प्यार सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी भा गया।
विज्ञापन

3 of 5
radhika madan - फोटो : social media
अभिमन्यु के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं राधिका मदान यहां रेड कलर के क्रॉप्ड हूडी में नजर आईं। साथ ही उन्होंने हाई वेस्ट जीन्स पहने थे।

4 of 5
ishaan khatter - फोटो : social media
ईशान खट्टर को पिछले साल दो फिल्मों धड़क और बियांड द क्लाउड से क्रिटिक्स की सराहना मिली। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में ईशान स्वेट शर्ट और लाइट ब्राउन पैंट कैरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fatima sana shaikh, sanya malhotra - फोटो : social media
सान्या मल्होत्रा की फिल्म फोटोग्राफ इसी शुक्रवार रिलीज हुई है। सोमवार की रात को हुए मर्द को दर्द नहीं होता की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं। सान्या ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ हाई वेस्ट डेनिम पहने। सान्या के साथ फिल्म दंगल में मुख्य किरदार निभाने वालीं फातिमा सना शेख ब्लू और व्हाइट कॉम्बिनेशन की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें