फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चलाने वाली टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड में आने के सवाल पर बोलीं-मैने किसी से काम नहीं मांगा

विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी - फोटो : bbc
ऑटो रिक्शा चालक लक्ष्मी का कहना है चकाचौंध से भरा फिल्म जगत आपको पहचान तो दिला सकता है, लेकिन वहां चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। अभिनेता बोमन ईरानी ने पिछले महीने लक्ष्मी को रात में मुम्बई में ऑटो चलाते देखा था। इसके बाद ईरानी ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी - फोटो : bbc
इसके बाद लक्ष्मी की जिंदगी के दो पहलू सबके सामने आए थे। उनकी जिंदगी का एक पहलू वह है, जिसमें वह मराठी धारावाहिकों, फिल्मों में अभिनय करती हैं और दूसरा पहलू वह है जिसमें वह रोजी-रोटी के लिए ऑटो रिक्शा चलाती हैं। लक्ष्मी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो डाले जाने से वह मशहूर हो गईं। अब बहुत से लोग उनसे बात करते हैं और उनके साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मी - फोटो : bbc
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं उन्हें (बोमन) कभी-कभी गुड मॉर्निंग का मैसेज भी कर देती हूं। मैंने उनसे कभी काम नहीं मांगा, मुझे पता है कि मुझे उनसे बात करने या मांगने से काम नहीं मिलेगा। वास्तव में मैंने कभी किसी से काम नहीं मांगा। '

4 of 5
लक्ष्मी - फोटो : bbc
लक्ष्मी आगे कहती हैं कि, 'इसकी जगह मैं पेशेवर रवैया अपनाना पसंद करती हूं। मैं खुश हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, खुद की बदौलत हूं। मैं अपनी जिंदगी और करियर से खुश हूं।’’ लक्ष्मी ने 2013 में मराठी फिल्म ‘जय महाराष्ट्र ढाबा बठिंडा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी - फोटो : bbc
इसके बाद अपराध आधारित मराठी धारावाहिक ‘लक्ष्य’ में भी उन्होंने कई छोटे किरदार निभाए। 2018 में वह ‘मुम्बई पुणे मुम्बई 3’ में भी नजर आई थीं। अदाकारा का कहना है कि कड़ी मेहनत के अलावा वह किसी अन्य चीज में विश्वास नहीं करतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें