फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले-शिकवे मिटाकर आज एक-दूसरे को गले लगाएंगे संजय-सलमान!

Fri, 29 Jul 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
आज 29 जुलाई को संजय दत्त का जन्मदिन है। जेल से सजा काट कर लौटने के बाद संजय का यह पहला जन्मदिन है और पूरे बॉलीवुड की नजरें इस पर हैं कि क्या सलमान खान इस दिन पुराने दोस्त के घर जाकर उनको गले लगाएंगे?
Trending Videos
विज्ञापन

गिले-शिकवे मिटाकर आज एक-दूसरे को गले लगाएंगे संजय-सलमान!

2 of 6
- फोटो : solaris
संजय 57 वर्ष के हो रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता ने इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए पाली हिल स्थित घर पर पार्टी रखी है और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों को बुलाया है। निश्चित ही यह बड़ा समारोह होगा।
विज्ञापन

गिले-शिकवे मिटाकर आज एक-दूसरे को गले लगाएंगे संजय-सलमान!

3 of 6
सूत्रों की मानें तो मान्यता ने सलमान को परिवार समेत आने के लिए हफ्ते भर पहले ही न्यौता भेजा है। सलमान के मुंबई  में होने को लेकर दो बातें कही जा रही हैं। एक में सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस वक्त वह मुंबई में हैं, जबकि उनकी अगली फिल्म ट्यूबलाइट (निर्देशकः कबीर खान) की शूटिंग के लिए टीम लेह पहुंच चुकी है। सलमान अगले महीने जाएंगे।

गिले-शिकवे मिटाकर आज एक-दूसरे को गले लगाएंगे संजय-सलमान!

4 of 6
वहीं अन्य सूत्र कह रहे हे हैं कि सलमान ने भी लेह की उड़ान भर ली है। अतः वह बर्थ डे पार्टी में नहीं जाएंगे। वैसे अगर सलमान बर्थडे पार्टी में आए तो संजय के साथ उनका झगड़ा खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

गिले-शिकवे मिटाकर आज एक-दूसरे को गले लगाएंगे संजय-सलमान!

5 of 6
उल्लेखनीय है कि दोनों सितारों के बीच सलमान की मैनेजर रेशमा शेट्टी को लेकर मनमुटाव की खबरें हैं। सलमान चाहते हैं कि संजय रेशमा को अपनी मैनेजर रखें मगर संजय का सारा काम एक एजेंसी और पत्नी मान्यता देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिले-शिकवे मिटाकर आज एक-दूसरे को गले लगाएंगे संजय-सलमान!

6 of 6
इसके अलावा संजय की जिंदगी पर बायोपिक की खबरों में रणबीर कपूर के लीड रोल निभाने की खबरों ने भी सलमान को नाराज किया है। अगर सलमान पार्टी में आते हैं तो लंबे समय से रुकी पड़ी बायोपिक के काम में भी कुछ तरक्की हो सकती है। वर्ना खबरें आने लगी हैं कि बायोपिक नहीं बनेगी। अब रात को यह पता चल सकेगा कि संजय को शुभकामाएं देने कौन-कौन आया और क्या नए समीकरण बने-बिगड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें