त्रिशाला और संजय दत्त
- फोटो : file photo
त्रिशाला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला विदेश में ही रहती हैं। हाल ही में त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद त्रिशाला ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। त्रिशाला ने लिखा था- 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रोटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई। तुम हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहोगे।'