फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर फिल्म बनाने की लगी होड़, 'कश्मीर हमारा है' जैसे कई नाम आए सामने

Thu, 08 Aug 2019 07:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर मुद्दे पर 5 अगस्त का दिन देश के लोगों के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उस अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया जिसमें उसको विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था। सरकार के इस फैसले से आम से लेकर खास तक सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड इंटस्ट्री में अनुच्छेद 370 पर फिल्म बनाने की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
article 370 impact jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजी वेबसाइट लाइव मिंट की खबर के अनुसार हाल ही कई फिल्म प्रोड्यूसर्स ने अनुच्छेद 370 पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं अनुच्छेद 370 पर बनने वाले फिल्मों के कुछ नाम भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स की मुताबिक 'अनुच्छेद 370', 'कश्मीर में तिरंगा' और 'कश्मीर हमारा है' जैसे फिल्म से जुड़े कई शीर्षक सामने आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 की सफलता को देखते हुए कई फिल्म प्रोड्यूसर्स ने अनुच्छेद 370 पर फिल्म बनाने का मन बनाया है। इससे पहले बीती फरवरी को पुलवामा में हुए आंतकी हमले पर भी कई फिल्ममेकर्स ने फिल्म बनाने का घोषणा की थी। 

4 of 5
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
पता हो कि ऐसे राष्ट्रीय और संवेदशील मुद्दे पर बॉलीवुड में अक्सर फिल्में बनती रही हैं। इस साल आई विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक भी ऐसे ही गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है। इस फिल्म को न केवल दर्शकों ने काफी पसंद किया था बल्कि उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
वहीं भारत के अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी खंडों को खत्म करने के फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को कम करने के साथ भारतीय फिल्मों को अपने देश में रिलीज करने से मना कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सहयोगी डॉ फिरदौर आशिक एवान ने कहा कि अब पाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें